लाइव न्यूज़ :

कार्टून बंद कर खाना खाओ?, मां ने डांटा तो 7 साल की बेटी घर छोड़कर निकली?, सीसीटीवी कैमरों की जांच, 4 घंटे बाद मिली?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 15:55 IST

हमीरपुरः मामला एक छोटी बच्ची की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देडांट से नाराज होकर बच्ची चुपचाप घर से निकल गई और उस वक्त उसकी मां घर के कामों में व्यस्त थी।बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार घबरा गया और तुरंत भोरंज थाने को सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि करीब चार घंटे के कड़े तलाश अभियान के बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया।

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में कार्टून देखने को लेकर मां द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर सात साल की बच्ची घर छोड़कर चली गई, जिसके बाद उसकी गहन तलाश शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह जिले के भोरंज क्षेत्र के एक गांव में हुई। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां घर पर अपने तीन बच्चों के साथ थी और उसने अपनी सबसे बड़ी बेटी को कार्टून देखने को लेकर डांटा तथा खाना खाने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि डांट से नाराज होकर बच्ची चुपचाप घर से निकल गई और उस वक्त उसकी मां घर के कामों में व्यस्त थी।

उन्होंने बताया कि सुबह काफी समय बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार घबरा गया और तुरंत भोरंज थाने को सूचना दी। मामला एक छोटी बच्ची की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि करीब चार घंटे के कड़े तलाश अभियान के बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया, जो अपने घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर तक पैदल चली गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया जिन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण बच्ची को कुछ ही घंटे में खोज लिया गया।

टॅग्स :बेबी केयरहिमाचल प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो