लाइव न्यूज़ :

पंजाब और गुजरात के ऑटो चालक के डिनर निमंत्रण की स्क्रिप्ट एक ही, कांग्रेस ने ये दावा करते हुए जारी किया वीडियो, देखिए

By अनिल शर्मा | Updated: September 13, 2022 16:24 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार रात अहमदाबाद में एक ऑटो-रिक्शा चालक का निमंत्रण स्वीकार कर उसके घर जाकर रात का भोजन किया। केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ ऑटो-रिक्शा में सवार होकर उसके घर गए और वहां रात्रिभोज किया।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल सोमवार रात एक ऑटो चालक का निमंत्रण स्वीकार कर उसके घर जाकर रात का भोजन किया।भाजपा ने केजरीवाल द्वारा भोजन करने पर कटाक्ष तो वहीं कांग्रेस ने वीडियो जारी कर दिल्ली के सीएम पर हमला बोला है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल द्वारा गुजरात में ऑटो चालक के घर डिनर करने को लेकर एक वीडियो साझा किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि पंजाब और गुजरात के ऑटो चालक द्वारा डिनर निमंत्रण की स्क्रिप्ट एक ही है और किरदार भी वही है।

कांग्रेस ने वीडियो साझा करते हुए आम आदमी पार्टी को राजनीति का सबसे बड़ा फ्रॉड बताया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि जिस तरीके से पंजाब में ऑटो चालक ने अरविंद केजरीवाल को रात्रि भोज के लिए पूछता है ठीक उसी तरह गुजरात के ऑटो चालक ने निमंत्रण देते हुए कहा। 

वीडियो दो हिस्से में है।  पहले में एक शख्स को ये कहते सुना जा सकता है- आप ऑटो वालों की बहुत मदद करते हो। आप हमारे, ऑटोवाले के घर खाना खाने चलोगे? जिसपर केजरीवाल कहते हैं- जरूर आएंगे। आज रात को। शख्स कहता हैं- ठीक है सर, मैं आपको अपने ऑटो से ही ले जाना चाहता हूं। केजरीवाल कहते हैं- भगवंत को ले आऊं और चीमा साहब को भी। हम तीनों आएंगे। 

इसके ठीक बाद गुजरात वाला वीडियो प्ले होता है जिसमें एक शख्स केजरीवाल से उसी लहजे में उनको डिनर का निमंत्रण देता है। शख्स कहता है- मेरे घर क्या खाना खाने आओगे सर? केजरीवाल कहते हैं- जरूर आएंगे पर आज शाम को आएं। शख्स कहता है- हां हां सर ठीक है। आप प्रमुख कहते हैं- मेरे साथ गोपाल भाई और इशुदान भाई भी आ जाएं आपके घर खाना खाने। शख्स हां में जवाब देता है।

कांग्रेस ने यह वीडियो साझा कर आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ा फ्रॉड बताया है। कांग्रेस ने कहा कि किरदार और कहानी वही। स्क्रिप्टराइटर भी वही। कांग्रेस नेता श्रीनिवासन बीवी ने ट्वीट में लिखा-  भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा फ्रॉड। किरदार वही, कहानी वही और स्क्रिप्टराइटर भी वही....।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार रात अहमदाबाद में एक ऑटो-रिक्शा चालक का निमंत्रण स्वीकार कर उसके घर जाकर रात का भोजन किया। केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ ऑटो-रिक्शा में सवार होकर उसके घर गए और वहां रात्रिभोज किया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया और उन्हें “अभिनेता” करार दिया।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीगुजरातSrinivas BV
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो