लाइव न्यूज़ :

दूल्हा नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर लेकर नदी पार किया, बिहार में बाढ़ के बीच शादी का अजीब नजारा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2021 20:00 IST

बिहार में किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड की सिंघीमारी पंचायत का मामला है. बिना किसी हिचक के दूल्हे ने अपनी दल्हनिया को कंधे पर टांग लिया और बढ़ गए.

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है. वाकया किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड की सिंघीमारी पंचायत का बताया जा रहा है. पलसा कनकई घाट पर बारात नदी पार करने का प्रयास कर रही है.

पटनाः बिहार में बाढ़ के प्रकोप के बीच विवाह समारोह के कई ऐसे नजारे सामने आ रहे हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जा रहा है.

राज्य में कई जिले अभी बाढ़ से ग्रसित हैं. इसी बीच किशनगंज जिले से एक अनोखी तस्वीर किशनगंज जिले से सामने आई है, जिसमें नदी की तेज धारा में मुसीबत का सामना करना पड़ा तो दूल्हन को पानी की धारा पार कराने की जिम्मेदारी दूल्हे ने ले ली. बिना किसी हिचक के दूल्हे ने अपनी दल्हनिया को कंधे पर टांग लिया और बढ़ गए.

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है. यह वाकया किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड की सिंघीमारी पंचायत का बताया जा रहा है. जिसमें पलसा कनकई घाट पर बारात नदी पार करने का प्रयास कर रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि शादी के बाद दुल्हन लेकर लौट रही बारात कनकई नदी की तेज धारा में फंस गई.

बाराती तो पैदल ही पार कर लिया, लेकिन दुल्हन फंस गई. इसके बाद दूल्हा शिवा कुमार ने अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर उठाकर कनकई नदी पार कराया. वीडियो में दूल्हे ने अपनी नयी नवेली दूल्हन को कंधे पर टांग रखा है और बारात के साथ पानी की धार को पार कर रहा है.

बताया जा रहा है कि लोहागडा का शिवा कुमार बारात लेकर सिंघीमारी के पलसा गांव गया था. शादी के बाद दुल्हन लेकर बारात वापस लौट रही थी. जिस दौरान कनकई नदी की तेज धारा में बारात फंस गई. इसी दौरान किसी ने एक फोटो भी ले लिया और उसे शेयर कर दिया. देखते ही देखते लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे.

टॅग्स :बाढ़मौसममौसम रिपोर्टबिहारभारतीय मौसम विज्ञान विभागपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो