लाइव न्यूज़ :

मिल गई दुनिया की सबसे बड़ी 'ग्रेट व्हाइट शार्क', VIDEO जमकर वायरल 

By भाषा | Updated: January 18, 2019 13:17 IST

इस दिलचस्प घटना के बारे में एक गोताखोर ओशन रामसे ने होनोलुलु स्टार एडवाइजर समाचारपत्र को बताया, ‘‘हमने कुछ टाइगर शार्क देखीं, फिर वह आई और अन्य सारी शार्क इधर-उधर चली गईं और फिर उसका स्पर्श हमारी नाव के साथ हुआ।” 

Open in App

लॉस एंजेलिस हवाई तट से कुछ दूरी पर गोताखोरों को एक विशालकाय सफेद शार्क मछली नजर आई, जिसे अब तक की सबसे बड़ी शार्क माना जा रहा है। मादा प्रजाति की 20 फुट (छह मीटर) लंबी यह शार्क मंगलवार को नजर आई और यह बिलकुल रिकॉर्ड में दर्ज सबसे बड़ी व्हाइट शार्क मछली “डीप ब्लू’’ जैसे ही दिखती है। ओहाऊ तट से दूर यह अन्य शार्क मछलियों के साथ एक मरी हुई शार्क को खा रही थी।

इस दिलचस्प घटना के बारे में एक गोताखोर ओशन रामसे ने होनोलुलु स्टार एडवाइजर समाचारपत्र को बताया, ‘‘हमने कुछ टाइगर शार्क देखीं, फिर वह आई और अन्य सारी शार्क इधर-उधर चली गईं और फिर उसका स्पर्श हमारी नाव के साथ हुआ।” 

रामसे ने बताया कि इस शार्क की उम्र कम से कम 50 साल लग रही थी और उसका वजन 2.5 टन था। वह बेहद विशालकाय लग रही थी और संभवत: गर्भवती थी। “डीप ब्लू” शार्क इससे पहले मेक्सिको से कुछ दूर गुआडालूप द्वीप के आस-पास नजर आई थी। 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप