लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः पकड़े जाने के डर से कैदी ने जांच के दौरान मोबाइल फोन निगला, एक्सरे में खुलासा, पटना मेडिकल कॉलेज रेफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 20:29 IST

कैदी की पहचान गोपालगंज के इंदरवा गांव निवासी कैसर अली के रूप में हुई है और पुलिस ने 17 जनवरी 2020 को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत हजियापुर गांव के पास से गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों से छिपाने के लिए एक मोबाइल फोन निगल लिया।फोन के इस्तेमाल से सुरक्षा अधिकारियों की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं।35 सेलफोन, 7 सिम कार्ड और 17 सेलफोन चार्जर बरामद किए गए थे।

गोपालगंजः बिहार की गोपालगंज जिला जेल में एक विचित्र घटना उस समय घटी जब जेल अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने के डर से एक कैदी ने जांच के दौरान मोबाइल फोन निगल लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

कैदी की पहचान गोपालगंज के इंदरवा गांव निवासी कैसर अली के रूप में हुई है और उसे शहर की पुलिस ने 17 जनवरी 2020 को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत हजियापुर गांव के पास से गिरफ्तार किया था। पिछले तीन साल से जेल में बंद अली ने जेल अधिकारियों को बताया कि शनिवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से छिपाने के लिए उसने एक मोबाइल फोन निगल लिया।

मामला तब सामने आया जब कैदी को रविवार को अत्यधिक दर्द हुआ और उसने जेल अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया । जेल प्रशासन द्वारा उसे तुरंत गोपालगंज जिला अस्पताल ले जाया गया, कैदी ने डॉक्टरों को बताया कि उसने एक मोबाइल फोन निगल लिया है।

गोपालगंज के जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने सोमवार को बताया कि कैदी के एक्सरे से उसके पेट में एक बाहरी कण की मौजूदगी का पता चला। गोपालगंज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर सलाम सिद्दीकी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया, ‘‘कैदी को पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पेट का एक्सरे किया गया और जांच के दौरान बाहरी कणों की मौजूदगी दिखी।

इसकी पूरी तरह से जांच करने की जरूरत है।’’ बाद में गोपालगंज जिला अस्पताल द्वारा एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया जिसने कैदी को आगे के इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया। जेल के अंदर कैदी द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल से सुरक्षा अधिकारियों की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गौरतलब है कि मार्च 2021 में राज्य भर की जेलों पर की गई छापेमारी के दौरान लगभग 35 सेलफोन, 7 सिम कार्ड और 17 सेलफोन चार्जर बरामद किए गए थे। ये छापेमारी कटिहार, बक्सर, गोपालगंज, नालंदा, हाजीपुर, आरा, जहानाबाद और राज्य की अन्य कुछ जेलों में की गई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो