लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः चार साल के बच्चे को डंसने के बाद मर गया जहरीला सांप, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2022 20:31 IST

सांप ने काट लिया, लेकिन एक मिनट बाद ही सांप की तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि बच्चा पूरी तरह से ठीक है. इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल भागे.

Open in App
ठळक मुद्देचार साल का अनुज कुमार अपने मामा घर खजूरी आया था. घर के बाहर ही खेल रहा था. तभी उसे सांप ने काट लिया.दौड़ते-दौड़ते घर के अंदर आया और अपनी नानी को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है.

पटनाः बिहार के गोपालगंज से एक हैरान करने वाली खबर आई है. यहां एक चार साल के बच्चे को जहरीले सांप ने डस लिया लेकिन बच्चे को कुछ नहीं हुआ. घटना कुचायकोट थाना के खजूरी पूर्व टोला में उस वक्त घटी जब बच्चा खेल रहा था.

सांप ने काट लिया, लेकिन एक मिनट बाद ही सांप की तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि बच्चा पूरी तरह से ठीक है. इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल भागे. बताया जाता है कि चार साल का अनुज कुमार अपने मामा घर खजूरी आया था. घर के बाहर ही खेल रहा था. तभी उसे सांप ने काट लिया. वह दौड़ते-दौड़ते घर के अंदर आया और अपनी नानी को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है.

अनुज के पैर में सांप के काटने के बाद वहां पर मौजूद बच्चे दर कर भाग गए. लेकिन जब वहां पर मौजूद लोगों की नजर सांप पर पड़ी तो सभी लाठी डंडा लेकर सांप को मारने और बच्चे को बचाने के लिए सांप की तरफ दौडे़. लेकिन जब तक सभी लोग सांप के पास पहुंचे सांप की मृत्य हो चुकी थी.

नानी और परिवार ने बच्चे को घर पर ही प्राथमिक इलाज देना शुरू किया. परिजन बच्चे को आनन फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्चे का इलाज किया. जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ बताया.

परिजन अपने साथ मृत सांप को भी लेकर पहुंचे थे ताकि डॉक्टर सांप की सही तरीके से पहचान कर बच्चे का इलाज कर सकें. वहीं, अस्पताल में इस घटना के बारे में जान कर सभी हैरान थे की आखिर एक बच्चे को डंसने के बाद सांप खुद कैसे मर गया? ऐसे में सांप और बच्चे को देखने के लिए अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा