लाइव न्यूज़ :

'गोली मारो सालों को', BJP नेता कपिल मिश्रा ने इस नारे के साथ निकाली CAA समर्थन रैली, अनुराग कश्यप बोले- इनपर 144 नहीं लगेगी

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 21, 2019 10:44 IST

CAA Support: संशोधित नागरिकता कानून को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित यूपी, कर्नाटक और देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। अलग-अलग जगहों पर हजारों की संख्या में लोग इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देहैशटैग #KapilMishra ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। हैशटैग #KapilMishra के साथ बीजेपी नेता की जमकर आलोचना की जा रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो नेता के समर्थन में हैं।

भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में दिल्ली में एक रैली निकाली। जिसका वीडियो भी उन्होंने साझा किया है। वीडियो में वह रैली में नारा लगाते दिख रहे हैं, “देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को'। कपिल मिश्रा ने इसके बाद यह भी दावा किया है कि यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कपिल मिश्रा की ट्विटर पर काफी आलोचना हो रही है। #KapilMishra ट्रेंड कर रहा है।  नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में जमकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सैकड़ों लोग हिरासत में लिए गए हैं और तकरीबन आधे दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। 

कपिल मिश्रा ने वीडियो साझा कर क्या लिखा? 

कपिल मिश्रा ने वीडियो 20 दिसंबर की रात आठ बजे अपने ट्विटर अधिकारिक पेज से साझा किया। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ''हम भी सड़क पर उतर चुके हैं। कोई गलतफहमी ना पाले। संसद में जीतना आता है तो सड़क पर भी जीतना आता है। दिल्ली के हजारों युवाओं के साथ आज मैं भी सड़क पर हूं। नागरिकता कानून के समर्थन में युवाओं का शांतिपूर्ण मार्च। #ISupportCAA_NRC'' इसी वीडियो में वह 'गोली मारो सालो को' नारा लगाते दिख रहे हैं।

अनुराग कश्यप ने कपिल मिश्रा का वीडियो शेयर कर किया तंज 

निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी कपिल मिश्रा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा है, जो लोग “देश के ग़द्दारों को, गोली मारो सालों को” के नारे लगा रहे हैं, सरकार के पक्ष में विरोध करने वालों के लिए कोई धारा 144 नहीं है। कैसे सरकार किस तरह से पक्षपात करती है।

देखें कपिल मिश्रा के वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :अनुराग कश्यपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो