लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे से छोटी बच्ची ने पूछा गुवाहाटी को लेकर गजब सवाल, जानिए क्या दिया सीएम ने जवाब

By मेघना सचदेवा | Updated: July 19, 2022 12:07 IST

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एकनाथ शिंदे एक छोटी बच्ची के सवाल का जवाब देते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देछोटी बच्ची अन्नदा डामरे महाराष्ट्र के रत्नागिरी की रहने वाली है।रविवार को बच्ची सीएम के बंगले पर उनसे मिलने पहुंची थी।

मुंबई: महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ लिए एकनाथ शिंदे को अभी ज्यादा वक्त नही हुआ, लेकिन वो लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कुछ दिन पहले सीएम ने बिहार में सिलेंडर ब्लास्ट में घायल महाराष्ट्र के परिवार की मदद की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई। अब सीएम एकनाथ शिंदे का एक छोटी बच्ची के साथ बात करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में बच्ची सीएम से पूछती है ,'शिंदे अंकल क्या मैं भी सीएम बन सकती हूं'। एकनाथ शिंदे ने कहा कि हां जरूर बन सकती हो हम इसके लिए प्रस्ताव पारित करेंगे। इतना ही नहीं बच्ची ने सीएम से दिवाली के दौरान उसे अपने साथ गुवाहटी ले जाने का वादा भी लिया है। बच्ची की बातों को सुनकर सीएम भी हैरान रह गए और अपने आस पास मौजूद लोगों से कहा कि ये बच्ची बेहद होशियार है। 

छोटी बच्ची ने सीएम से पूछे कई सवाल

बता दें कि छोटी बच्ची अन्नदा डामरे रविवार को सीएम के नंनादावन बंगले पर पहुंची। एकनाथ शिंदे से मुलाकात के दौरान बच्ची ने कहा कि आप असम गए थे तो वहां बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी। अगर मैं भी बाढ़ पीड़ितों की पानी में जाकर मदद कर दूं तो क्या मैं भी मुख्यमंत्री बन सकती हूं। वहीं सीएम ने भी हंसते हुए इस बात का जवाब दिया और कहा कि हां तुम बिल्कुल मुख्यमंत्री बन सकती हो।

वीडियो में एकनाथ शिंदे से बच्ची  एक मांग करते हुए नजर आ रही है। उसने सीएम से कहा कि क्या आप मुझे दीवाली की छुट्टी के समय गुवाहाटी घूमने के लिए ले जाएंगे। इस पर एकनाथ शिंदे ने हामी भर दी। एकनाथ शिंदे ने बच्ची से कामाख्या मंदिर जाने की बात भी कही।

अन्नदा डामरे की बातों से चौंक गए सीएम

बता दें कि अन्नदा डामरे महाराष्ट्र के रत्नागिरी की रहने वाली है। वो सीएम से मिलने के लिए रविवार को उनके बंगले पर पंहुची थी।बच्ची की बातों से वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सीएम बनने के बाद एकनाथ शिंदे के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो