लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद का 'आग वाला मोमोज' कभी खाया है? वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- पेट का कैंसर हो जाएगा

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2021 15:29 IST

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के एक मार्केट में बनने वाले मोमोज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

गाजियाबाद: फास्ट फूड में मोमोज आम लोगों के बीच काफी प्रचलित है। ज्यादातर लोग इसे खूब पसंद करते हैं। मोमोज भी कई तरह के आज उपलब्ध हैं। इसमें तंदूरी, पैन फ्रायड आदि कई वेरायटी मौजूद हैं पर क्या आपने फायर मोमोज (आग वाला मोमोज) खाया है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक स्ट्रीट वेंडर का फायर मोमोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों बटोर रहा है।

एक फूड ब्लॉगर हार्दिक मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर 'फायर मोमोज'  का वीडियो डाला है, जिसे देख कई रिएक्शन आ रहे हैं। इसमें मोमोज को फ्राइंग फैन में डाल कर फिर आग की लपटों के बीच फ्राई करते देखा जा सकता है।

ये वीडियो गाजियाबाद के इंदिरापुरम के जयपुरिया मार्केट का है। यहां तेंजी मोमोज के नाम से एक स्टॉल है जहां इस तरह का मोमोज मिलता है। वैसे बता दें कि तेंजी मोमोज के कुछ वीडियो पहले भी इसी तरह वायरल होते रहे हैं।

बहरहाल ताजा वीडियो को 90 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों के आ रहे रिएक्शन भी बेहद मजेदार हैं।

माना जाता कि मोमोज की शुरुआत तिब्बत से हुई थी। ये यहां से निकलकर नेपाल पहुंचा जहां इसके बनाने की विधि और सामग्री आदि में कुछ बदलाव आते चले गए।

मोमोज पहले भाप से ही तैयार होता है और उसमें मांस और सब्जियों आदि भरी जा सकती हैं। तिब्बत के लोग इसे मोमोचा कहते थे। बाद में नेपाल में लोकप्रिय होने के बाद मोमोज भारत सहित दुनिया के कई दूसरे हिस्सों में भी फैल गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल