लाइव न्यूज़ :

Bull Fight Video: सांडों की लड़ाई में बाल-बाल बचा युवक, CCTV में कैद हुई घटना; वीडियो देख कांप जाएंगे आप

By अंजली चौहान | Updated: August 2, 2024 16:18 IST

Bull Fight Video:गाजियाबाद में एक व्यक्ति सांडों की लड़ाई के दौरान घायल होने से बाल-बाल बच गया, जो सीसीटीवी में कैद हो गया, जहां अफरा-तफरी के बीच एक सांड के उसके ऊपर गिर जाने के बाद उसे खुद को एक स्टोर के अंदर बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Open in App

Bull Fight Video: उत्तर प्रदेश में आवारा सांडों और गायों की संख्या इतनी अधिक है कि वह आपको सड़कों पर जरूर नजर आ जाएगे। राह चलते लोगों के बीच, गाड़ियों से भरी सड़कों के बीच सांड का आना और बाधा बनना बड़ी आम बात है।  ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार, 2 अगस्त को सामने आया है जिसमें सड़क पर दो सांडो की लड़ाई हो रही है। वीडियो गाजियाबाद के केशव नगर कॉलोनी का है जिसमें दो सांड सींग से सींग लड़ाकर लड़ाई कर रहे हैं। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति एक स्टोर से बाहर निकलता है और देखता है कि दो आवारा सांड उस पर हमला कर रहे हैं। घबराकर वह जल्दी से स्टोर का शटर बंद कर देता है और भागने की कोशिश करता है, लेकिन एक सांड दूसरे सांड से टकराकर उस पर गिर जाता है। इसके बाद वह दूसरे स्टोर के अंदर भागता है और शटर को अंदर से बंद कर देता है।

किसी तरह से शख्स की बाल-बाल जान बच गई। और वह सुरक्षित सांडों के बीच से निकल आया। हालांकि, वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख कई लोगों ने शख्स को खुशनसीब बताया तो किसी ने कहा कि यमराज आज छुट्टी पर है। 

गौरतलब है कि घटना 1 अगस्त की है जिसका वीडियो आज सामने आया है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शख्स जब दुकान के अंदर चला जाता है, तब भी सांडों की लड़ाई जारी रहती है एक सांड दूसरे सांड पर हमला किए जा रहा है। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सांड की लड़ाई खत्म करने के लिए डंडे से वार किया जिससे सांड वहां से भाग गए। 

टॅग्स :गाजियाबादवायरल वीडियोसोशल मीडियाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?