लाइव न्यूज़ :

Viral Video: ब्लिंकिट स्टोर में आपस में भिड़े कर्मचारी, लात-घूसों के वार से फोड़ा सिर; CCTV फुटेज वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 22, 2024 11:51 IST

Viral Video:एक चौंकाने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में ब्लिंकिट किराना डिलीवरी स्टोर पर दो समूहों के बीच हिंसक विवाद हुआ।

Open in App

Viral Video:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ब्लिंकिट स्टोर में दो पक्षों के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोजाना लोगों के घरों में ग्रोसरी का सामान डिलीवर करने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के कर्मचारियों के बीच इस लड़ाई का भयावह फुटेज देख हर कोई दंग रह गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टोर के अंदर बहुत सारा सामान रखा है और बॉक्स भी।

उसी में कर्मचारी भी मौजूद है। इस दौरान अचानक दो लोगों के बीच कुछ कहासुनी होती है और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि एक शख्स वहा रखा बॉक्स दूसरे पर फेक कर मारता है। जिसके बाद उनके साथी सभी मिलकर शख्स को पीटना शुरू कर देते हैं। इस घटना में पीटने वाला शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसका सिर फट गया। 

बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में ब्लिंकिट ग्रॉसरी डिलीवरी स्टोर पर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। स्थानीय युवकों और एटा और मैनपुरी के लोगों के बीच हुई झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कथित तौर पर यह झड़प इस आरोप से उपजी थी कि स्थानीय कर्मचारी एटा और मैनपुरी के लोगों को स्टोर पर काम करने से रोक रहे थे। 

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और मामले में गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशगाजियाबादयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी