लाइव न्यूज़ :

गयाः बेटी की ससुराल में हत्या, मां ने शादीशुदा बेटी को दी मुखाग्नि, विष्णुपद श्मशान घाट पर सबकी आंखें नम

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2022 20:37 IST

दिल्ली में रहने वाली सपना चौधरी की शादी 6 साल पहले विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांदचौरा मोहल्ले के रहने वाले हेमंत चौधरी उर्फ डब्बू चौधरी से हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को ही सपना की मौत गई थी.पुलिस ने शव को हेमंत के घर से बरामद किया था.बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी.

पटनाः बिहार के गया से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. जहां एक मां ने अपनी शादीशुदा बेटी को मुखाग्नि दी है. मोक्षनगरी गया जी में जिस मां ने जन्म दिया उसी मां के द्वारा विवाहित बेटी को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किये जाने का दृश्य को देखकर गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर मौजूद सबकी आंखें नम हो गई.

यह देखकर पंडित भी हतप्रभ रह गए. दिल्ली में रहने वाली सावित्री देवी ने शुक्रवार की देर शाम अपनी बेटी सपना को मुखाग्नि दी. दरअसल, यह मामला ससुराल में विवाहिता की हत्या से जुड़ा है. बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी. उसकी 3 साल की बेटी रस्म पूरा नहीं कर सकती थी तो मां ने जिम्मेदारी ली.

बताया जा रहा है कि दिल्ली में रहने वाली सपना चौधरी की शादी 6 साल पहले विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांदचौरा मोहल्ले के रहने वाले हेमंत चौधरी उर्फ डब्बू चौधरी से हुई थी. गुरुवार को ही सपना की मौत गई थी. पुलिस ने उसके शव को हेमंत के घर से बरामद किया था. बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी. सपना के गले में गहरे नीले निशान थे और बदन पर भी कई जगह चोट के निशान भी थे.

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे की केयर ना करने और मायके वालों के हस्ताक्षेप को लेकर बीते दो वर्ष से अनबन चल रही थी. सपना की मौत के समय उसकी 3 साल की बच्ची दूसरे कमरे में सो रही थी. सपना के मारे जाने की भनक उसकी मां जो दिल्ली में रहते ही उसे लग गई. सावित्री देवी ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है.

जिस पर कार्रवाई करते पुलिस ने दामाद हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. इस बीच दिल्ली से मृतका की मां सावित्री देवी भी गया पहुंच गईं. शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजनों को सौंपना चाहा तो मायके और ससुराल पक्ष के बीच शव को लेने और दाह संस्कार के लिए बहस शुरू हो गई.

अंत में मोहल्ले वालों के हस्तक्षेप के बाद शव, मृतका की मां को सौंप दिया गया. विधिवत तरीके से शव को श्मशान घाट लाया गया. जब मुखाग्नि देने की बात आई तो सावित्री ने आगे बढ़ कर कहा कि मुखाग्नि तो मैं ही दूंगी. यह सुनते ही वहां मौजूद ब्राह्मण व अन्य लोग एक क्षण के लिए चुप्पी साध गए.

लेकिन दूसरे पल ही सावित्री को कहा गया कि आपके और भी बच्चे हैं. उनसे मुखाग्नि दिलवा दीजिए, लेकिन सावित्री देवी नहीं मानीं. इसके बाद उन्हें बिना सिले हुए वस्त्र पहनाए गए और वैदिक रीति रिवाज से अपनी बेटी को सावित्री देवी ने मुखाग्नि दी. 

टॅग्स :बिहारGayaपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो