लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन में गौतम गंभीर ने अपनी घरेलू सहायिका का किया अंतिम संस्कार, सोशल मीडिया पर लोग बोले- सलाम है आपको

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 24, 2020 13:46 IST

पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद ने ट्वीट कर कहा, ये सिर्फ मेरे घर में काम नहीं करती थीं बल्कि मेरे परिवार का हिस्सा थीं। इनका अंतिम संस्कार करना मेरा फर्ज था।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा की 49 वर्षीय पात्रा जाजपुर जिले की थी। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से जूझ रही थी। केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान ने गंभीर की तारीफ की है।

नई दिल्ली:  भारत के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने अपनी घरेलू सहायिका का अंतिम संस्कार किया। कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से उसका पार्थिव शरीर ओडिशा नहीं पहुंचाया जा सका। बीजेपी लोकसभा सांसद गंभीर ने ट्विटर पर अपने घर में काम करने वाली सरस्वती पात्रा को श्रृद्धांजलि दी। वह पिछले छह साल से उनके घर पर काम कर रही थी। गौतम गंभीर का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग उनकी इस काम के लिए सराहना कर रहे हैं। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, ''मेरे बच्चों की देखभाल करने वाली घरेलू सहायिका नहीं हो सकती। वह परिवार का हिस्सा थीं। उनका अंतिम संस्कार करना मेरा फर्ज था। मुझे हमेशा से लगता है कि व्यक्ति किसी भी जाति, धर्म, वर्ग, सामाजिक दर्जे का हो, सम्मान का हकदार है। इसी से हम बेहतर समाज और देश बना सकते हैं ओम शांति।''

केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान ने गंभीर की तारीफ की। ओडिशा के रहने वाले प्रधान ने कहा कि गंभीर के इस नेक काम से उन लाखों गरीबों के मन में इंसानियत पर विश्वास गहरा हो जायेगा जो आजीविका कमाने के लिए घर से दूर रहते हैं।  गौतम गंभीर का ट्वीट वायरल हो गया है। देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा की 49 वर्षीय पात्रा जाजपुर जिले की थी। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से जूझ रही थी और उन्हें कुछ दिन पहले ही गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 21 अप्रैल को दम तोड़ा। 

टॅग्स :गौतम गंभीरकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में छोड़े दो कैच, बल्लेबाजी में बनाए 11 बॉल में सिर्फ 10 रन, आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें घूरा

क्रिकेटIndia Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super 8: दक्षिण अफ्रीका से  76 रन से पराजय?, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से टक्कर, क्या टीम में बदलाव करेंगे कोच गंभीर और कप्तान यादव?

क्रिकेट2023 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात के बाद 18 मैचों में भारत की पहली हार, डगआउट में परेशान कप्तान सूर्या, सपोर्ट स्टाफ से बहस , वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल