लाइव न्यूज़ :

पलभर में ढाह दिया गया गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी का बूचड़खाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 28, 2020 19:55 IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जुलाई में भी विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं एक अन्य रिश्तेदार द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से बनवाए और खाद्य निगम को किराए पर दिए गए भवन को गिरा दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार (27 अगस्त) को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के स्वामित्व वाले दो अवैध निर्माण राजधानी लखनऊ के डालीबाग क्षेत्र में ध्वस्त कर दिए गए थे। यूपी सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में अवैध जगहों पर कार्रवाई की जा रही है।

मऊ/लखनऊ:  मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी सहयोगी रईस कुरैशी के अवैध बूचड़खाने को शुक्रवार (28 अगस्त) को जिला प्रशासन ने गिरा दिया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में मुख्तार अंसारी गिरोह से संबंधित ग्रीन लैंड में बना उनके सहयोगी का अवैध बूचड़खाना आज (28 अगस्त) गिरा दिया गया। उन्होंने कहा कि उस जगह पर बने बाकी अवैध निर्माण भी गिराया जाएगा। यह अवैध बूचड़खाना दशकों पहले मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबी रईस कुरैशी ने बनवाया था, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बतायी जाती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

मऊ के जिला मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा, गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी सहयोगी रईस कुरैशी द्वारा चलाए जा रहे एक बूचड़खाने को मऊ में जिला अधिकारियों द्वारा ढहा दिया गया क्योंकि यह ग्रीन जोन के तहत भूमि पर एक अवैध निर्माण था। 

शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ इसे ध्वस्त कर दिया गया। उधर, लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि इस अवैध बूचड़खाने के तार मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े थे जिसे स्थानीय प्रशासन ने गिरवा दिया है और वहां पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

गुरुवार (27 अगस्त) को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के स्वामित्व वाले दो अवैध निर्माण राजधानी लखनऊ के डालीबाग क्षेत्र में ध्वस्त कर दिए गए थे। राज्य सरकार ने मऊ से बसपा के वर्तमान विधायक मुख्तार के निकट सहयोगियों की संपत्तियां हाल ही में विभिन्न जिलों में जब्त की हैं और गाजीपुर में मुख्तार के चार सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंस भी पहले निरस्त किए जा चुके हैं।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो