लाइव न्यूज़ :

G20 Summit 2023 Day 1:आइये ‘भारत मंडपम’ में आपका..., पीएम मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 9, 2023 12:29 IST

G20 Summit 2023 Day 1: नयी दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहचान ‘भारत’ का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के तौर पर पेश की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक दस्तावेजों में देश के लिए ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया है।संविधान में देश के लिए 'इंडिया' के साथ-साथ 'भारत' शब्द का उपयोग किया गया है।‘भारत मंडपम’ में जब शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

G20 Summit 2023 Day 1: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत विश्व नेताओं का शनिवार सुबह स्वागत किया।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवीला प्रगति मैदान में नवनिर्मित आयोजन स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल थीं।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडेज और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का भी मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को गले लगाकर उनका स्वागत किया।

जी20 की अगली अध्यक्षता ब्राजील संभालेगा। लूला अपनी पत्नी और ब्राजील की प्रथम महिला रोसेंजेला डा सिल्वा के साथ आए हैं। विश्व नेताओं के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था, जिसके रास्ते में पंक्तिबद्ध तरीके से राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए थे और दीवारों पर विभिन्न योग आसन दर्शाए गए थे।

मोदी ने जिस जगह पर विश्व नेताओं का स्वागत किया, उसके ठीक पीछे 13वीं शताब्दी की प्रसिद्ध कलाकृति कोणार्क चक्र की प्रतिकृति स्थापित की गई है। इस चक्र को समय, प्रगति और निरंतर परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति को कोणार्क चक्र की भव्यता समझाते हुए दिखे।

सुनक ने नमस्ते कहकर मोदी का अभिवादन किया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक यियोल, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन देर लेयेन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव भी भारत मंडपम पहुंचे।

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, तुर्किये के राष्ट्रपति रज्जब तैय्यब एर्दोआन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, नाजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह सईद हुसैन खलील अल-सिसी, ओमान के उप प्रधानमंत्री सैय्यद असद बिन तारिक अल सैद और स्पेन की प्रथम उप राष्ट्रपति नादिया कैल्विनो का भी प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजी20दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो