लाइव न्यूज़ :

5 लाख रुपये देकर ऑनलाइन खरीदी थी बिल्ली, बॉक्स खोला तो निकला बाघ का बच्चा, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: October 14, 2020 13:02 IST

फ्रांस में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कपल ने ऑनलाइन बिल्ली खरीदी थी। हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि जो बक्सा उन्हें डिलीवर किया गया उसमें बाघ था।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में ऑनलाइन बिल्ली का बच्चा खरीदना एक कपल को पड़ा भारीबिल्ली के बच्चे की जगह बाघ का बच्चा कर दिया गया डिलीवर, एक हफ्ते बाद कपल को हकीकत पता चली

ऑनलाइन शॉपिंग आज के दौर की जरूरत है। साथ ही ये आसान भी है। इसलिए इसका प्रचलन तेजे से बढ़ा है। हालांकि ये भी सच है कई बार ऑनलाइन शॉपिंग में ऐसी चीजें बॉक्स से निकल आती हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। ऐसा कई बार होता है आपने मंगाया कुछ और था और सामने कुछ और आ गया।

एक ऐसा ही बेहद रोचक और डराने वाला मामला फ्रांस में सामने आया है। यहां एक कपल को बिल्ली के बच्चे की जगह बाघ का बच्चा डिलीवर कर दिया गया। ये मामला वैसे तो साल 2018 का है लेकिन फैसला आने के बाद अब ये फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फ्रांस का मामला, 5 लाख रुपये चुकाए थे कपल ने

असल में फ्रांस के नॉर्मेडी में रहने वाले कपल को खास किस्म की सवाना बिल्ली का बच्चा चाहिए था। ऑनलाइन सर्च के दौरान इस बारे में उन्होंने विज्ञापन पढ़ा और ऑर्डर भी दे दिया। इसके लिए उन्होंने 5 लाख रुपये भी चुकाए। कुछ दिन बाद एक बॉक्स उनके यहां डिलीवर हुआ।

बॉक्स को खोला गया और प्यारा सा बच्चा देख कर कपल खुश भी बहुत हुआ। हालांकि, जब करीब एक हफ्ते बाद इनके सामने हकीकत आई को होश उड़ गए। दंपति को शक हुआ कि ये बिल्ली नहीं बल्कि कोई जंगली जानवर है। दंपत्ति का दावा है कि उसे कतई अहसास नहीं था कि ये दरअसल इंडोनेशिया का सुमात्रा टाइगर था।

पुलिस को बताने के बाद और बढ़ी मुसीबत

इसके बाद कपल ने पुलिस से संपर्क किया। मामले के बारे में पता चलने के बाद बच्चे को टाइगर रिजर्व टीम को सौंप दिया गया। इसके बाद मामले की जांच चली और अब फैसला आया है। गौरतलब है कि बिल्लियां पालतू जानवर के रूप में स्वीकार्य हैं जबकि बाघ संरक्षित जानवर है जिन्हें बिना इजाजत पालतू जानवर के रूप में नहीं रखा जा सकता है।

इस दंपत्ति पर संरक्षित प्रजातियों की तस्वकी का भी आरोप लगा लेकिन पुलिस ने बाद में रिहा कर दिया। अभी ये साफ नहीं हो सका है कि आखिर फ्रांस में ये जानवर कैसे आया। इस मामले में 9 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो