लाइव न्यूज़ :

20 लाख करोड़ के पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हुआ 'टाइपो', कहा- आप सभी से माफी मांगती हूं

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 13, 2020 12:22 IST

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को की गई 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद कहा कि पीएम ने मीडिया को सिर्फ ‘हेडलाइन’ दी है, 'हेल्पलाइन' नहीं।

Open in App
ठळक मुद्दे20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे मीडिया को संबोधित करेंगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह आर्थिक पैकेज हमारे श्रमिकों, किसानों, ईमानदार करदाताओं सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों और कुटीर उद्योगों के लिए होगा।

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस महामारी से पस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (12 मई) की रात को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। वित्तीय पैकेज के बारे में पीएम मोदी ने कहा, सरकार के हाल के निर्णय, रिजर्व बैंक की घोषणाओं को मिलाकर यह पैकेज करीब 20 लाख करोड़ रुपये का होगा जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 10 प्रतिशत है।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी के वित्तीय पैकेज की घोषणा के बाद इसको लेकर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने 20 लाख करोड़ को सिर्फ 20 लाख बता दिया। जिसके बाद अपनी इस टाइपो के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी से माफी भी मांगी। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट में क्या लिखा था? 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया था, ''आत्म निर्भर भारत अभियान'' के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है। जो कि जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत है। (लगभग 20 लाख रुपए) यह आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।''

इस ट्वीट के बाद वित्त मंत्री सीतारमण को जैसे ही अपनी गलती समझ में आई उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा, ''टाइपिंग में हुई गलती के लिए आप सभी से माफी मांगती हूं। इसे 20 लाख करोड़ रुपये ही पढ़िए।''

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हुई इस टाइपो को लेकर ट्विटर पर कई यूजर का कहना है कि गलती तो ठीक है लेकिन ये सच नहीं होना चाहिए। देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे मीडिया को संबोधित करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगी कि आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल कहां और कैसे होगा। 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े आर्थिक सुधारों का संकेत देते हुए कहा कि आर्थिक पैकेज के बारे में विस्तृत ब्योरा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से अगले कुछ दिनों तक देंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह आर्थिक पैकेज हमारे श्रमिकों, किसानों, ईमानदार करदाताओं सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों और कुटीर उद्योगों के लिए होगा। पैकेज में भूमि, श्रम, नकदी और कानून सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। यह पैकेज भारतीय उद्योग जगत के लिए है, उसे बुलंदी पर पहुंचाने के के लिए है।  

टॅग्स :निर्मला सीतारमणट्विटरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी