लाइव न्यूज़ :

Flying Kiss Controversy: फ्लाइंग किस पर बिहार में राजनीति तेज, कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति के चाल-चरित्र पर सवाल उठाया, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2023 16:29 IST

Flying Kiss Controversy: कांग्रेस नेता ने कहा कि स्मृति ईरानी ने खुद अपनी सहेली के पति से शादी कर ली। उनके चाल-चरित्र को लेकर ज्यादा कुछ बोलने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी हमेशा से बेवजह का विवाद करते रही हैं।मंत्री अशोक चौधरी ने डियर कहकर संबोधित किया था, तब भी वह भड़क गई थीस्मृति क्यों पुरुषों में भाई, पुत्र, मित्र की छवि नहीं देख पाती हैं।

Flying Kiss Controversy: लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाए जाने के बाद से ही बिहार की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले पर अब महागठबंधन के नेताओं द्वारा स्मृति ईरानी पर निशाना साधा जा रहा है। बिहार में कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने इस मसले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के चाल-चरित्र पर सवाल उठाया है।

उन्होंने शनिवार को कहा कि स्मृति ईरानी को लेकर बस यही कहा जाएगा कि 'जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।' स्मृति ने खुद अपनी सहेली के पति से शादी कर ली। उनके चाल-चरित्र को लेकर ज्यादा कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। इनकी नीयत में ही खोट है। ये घटिया मानसिकता की नेता हैं।

प्रतिमा कुमारी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी हमेशा से बेवजह का विवाद करते रही हैं। कुछ वर्ष पूर्व जब बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने उन्हें डियर कहकर संबोधित किया था तब भी वह भड़क गई थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या डियर कहना सम्मान सूचक नहीं है।

स्मृति क्यों पुरुषों में भाई, पुत्र, मित्र की छवि नहीं देख पाती हैं। यह स्मृति की सोच को दर्शाता है। उनके दिमाग में गंदगी को दिखाता है। प्रतिमा ने कहा कि स्मृति को मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर बोलना चाहिए था। वहां महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया। उस घटना पर मंत्री होने के नाते उन्हें संवेदना बांटनी चाहिए थी।

लेकिन स्मृति ने सिर्फ राहुल गांधी को निशाने पर लेती रही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोले हैं। लेकिन स्मृति उनकी छवि को खराब करने पर लगी है। सदन में स्पीकर थे। सभी सांसद बैठे थे, फिर भी स्मृति ईरानी को ही क्यों लगा कि उन्हें 'फ्लाइंग किस' दिया गया है।

भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं है। वहीं, इस पूरे मामले पर जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस ने भी स्मृति ईरानी पर विवादित बयान देते हुए कहा है कि भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आरोप प्रमाणित नहीं होते हैं। मैंने वीडियो देखा है। स्मृति ईरानी और शेष महिला सांसदों द्वारा जो फ्लाइंग किस का आरोप लगाया जा रहा है, उसवक्त वे (राहुल गांधी) लोकसभा अध्यक्ष की मुखातिब थे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी की अब उम्र भी नहीं है, जो उनकी तरफ लोग देखें। ये कोई सीरियल नहीं चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक शेर के जरिए स्मृति ईरानी पर तंज भी कसा और कहा कि "वो दिन हवा हुए, जब पसीना गुलाब था..अब इत्र भी मलो तो मोहब्बत में दम नहीं।" 

उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी के मामले पर शुक्रवार को भी नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है। अगर वह फ्लाइंग किस देंगे तो किसी लड़की को देंगे। 50 साल की बुढ़िया को क्यों देंगे? वहीं, उनके बयान का बचाव करते हुए प्रतिमा कुमारी ने कहा कि नीतू ने कुछ भी गलत नहीं कहा है।

टॅग्स :बिहारपटनाकांग्रेसBJPस्मृति ईरानीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो