लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड: फुकेत से मास्को की ओर जाने वाले विमान के उड़ते ही लगी आग, पायलट की सूझबूझ से बची 300 यात्रियों की जान

By अंजली चौहान | Updated: February 6, 2023 17:33 IST

गौरतलब है कि घटना 4 फरवरी की है, जिसका विडियो वायरल हो रहा है। बोइंग 767-300ईआर के विमान के इंजन में आग लगने की सूचना मिलते ही पायलट सतर्क हो गए और फुकेत हवाई अड्डे के अधिकारियों को सूचना दे दी और सुरक्षित विमान को एयरपोर्ट पर उतार दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देफुकेत से मास्को जा रहे विमान के इंजन में लगी आग विमान के उड़ान भरते ही आग लगने के बाद विमान को रनवे पर उतार दिया गयापायलट ने वक्त रहते प्लेन को रनवे पर लैंड करा दिया जिसेक बाद 300 लोगों की जान बच गई

फुकेत:थाईलैंड के फुकेत हवाई अड्डे से मास्को के लिए उड़ान भरने वाले विमान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रूस की अजूर एयर के विमान के उड़ान भरते ही उसके टायर और इंजन में आग लग गई, जिसके बाद विमान को फौरन वापस एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। 

गौरतलब है कि घटना 4 फरवरी की है, जिसका विडियो वायरल हो रहा है। बोइंग 767-300ईआर के विमान के इंजन में आग लगने की सूचना मिलते ही पायलट सतर्क हो गए और फुकेत हवाई अड्डे के अधिकारियों को सूचना दे दी और सुरक्षित विमान को एयरपोर्ट पर उतार दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, इस विमान में करीब 300 यात्री सवार थे और 12 क्रू मेंबर्स थे। रूसी एयलाइन ने सूचना दी है कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार कर उन्हें दूसरे विमान से गंतव्य तक भेजा गया। 

घटना एक वीडियो सामने आया है जिसमें आग लगने से पहले एक तेज धमाका हुआ। विमान के उड़ान भरते ही इसमें आग लग गई और विमान के दाये हिस्से में आग की लपटे दिखाई दी , जिससे उठता धुआं साफ वीडियो में दिखाई दे रहा है। 

हादसे के बाद रूसी एयरलाइंस की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि एयलाइन के तकनीकी विशेषज्ञों ने प्लेन में आई खराबी की जांच शुरू  कर दी है। वहीं, एयरलाइन ने ये भी कहा कि जिन 300 यात्रियों को इससे असुविधा हुई है उन्हें 5 फरवरी को ले जाया जाएगा और तब तक ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना शाम के साढ़े चार बजे के करीब हुई थी। घटना के बाद रनवे को 40 मिनट के लिए ब्लॉक कर दिया गया था। इसके कारण लगभग 47 विमानों में देरी हुई जबकि कई विमानों के रूट को ही बदल दिया गया था। 

टॅग्स :Moscowथाईलैंडहवाई जहाजआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतदिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर

विश्व8 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो