लाइव न्यूज़ :

फ्रांस: पहले डॉक्टरों ने महिला के हाथ पर उगाई नाक, फिर सर्जरी कर चेहरे पर किया फिट, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: November 12, 2022 15:18 IST

कैंसर के बाद महिला के नाक का एक हिस्सा खो गया था जिससे वह काफी परेशान थी। काफी कोशिशों के बाद भी जब महिला अपने नाक के खोए हुए हिस्से पर मास नहीं चढ़ा पाई थी तो अंत में उसने इस तरीके को इस्तेमाल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में डॉक्टर्स ने अजीबोगरीब सर्जरी की है। उन लोगों ने पहले एक महिला के हाथ पर नाक उगाई है।फिर उनके द्वारा सर्जरी कर उसके चेहरे पर नाक को फिट किया गया है।

Viral News: फ्रांस की एक महिला ने अपने ही हाथ में नाक को उगाया है और फिर उसे अपने चेहरे पर लगावा है। बताया जा रहा है कि यह पहला मामला है जिसमें किसी के हाथ पर नाक को उगाया गया है और नाक को चेहरे पर लगाया गया है। 

खबर के अनुसार, जिस महिला ने यह नाक उगाया और चेहरे पर लगाया है, वह बहुत पहले अपने नाके के कुछ हिस्से खो चुकी थी। ऐसे में उसने अपने नाक को पहले जैसा लुक यानी पूरी नाक पानी के लिए काफी परेशानी उठाई है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है। ऐसे में काफी परेशान के बाद अब उसे सफलता मिली है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, साल 2013 में महिला ने अपनी नाक का एक हिस्सा खो दिया था। उसे कैंसर हुआ था और इसके लिए उसने रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी भी करवाई थी। ऐसे में इसके इलाज के दौरान उसका नाक का एक हिस्सा खत्म हो गया था। 

इसके बाद महिला ने बहुत कोशिश की थी गायब हुआ हिस्सा वापस आ जाए लेकिन उसके कोशिशों के बावजूद उसके नाक का एक हिस्सा नहीं आया था। ऐसे में महिला ने अंत में महिला ने सर्जरी का सहारा लिया और अपनी नाक को वापस पाया है। 

महिला ऐसे पाई अपनी नाक

इवनिंग स्टैंडर्ड के अनुसार, महिला के लिए नकली नाक के हिस्से को उसके हाथ में उगाया गया और फिर सर्जरी कर उसके नाक को चेहरे पर फिट कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्टिलेज को बदलने के लिए 3डी प्रिंटेड बायोमटेरियल से बनाया हुआ एक कस्टम नाक को तैयार किया गया है। 

इसके लिए डॉक्टरों ने महिला के हाथ पर नाक को रखा और उसे दो महीने तक छोड़ दिया ताकि नाक उसके हाथ पर सही से उग जाए। इस दौरान उसकी नाक की पूरी निगरानी की गई और अंत में उसे हाथ से हटाकर चेहरे पर सेट कर दिया गया था। 

पहली बार हुई है ऐसी सर्जरी 

टूलूज़ यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल (सीएचयू) ने फेसबुक पर नाक की फोटो को शेयर किया है। ऐसे में मरीज पहले की तरह अपना नाक पाकर काफी खुश है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इवनिंग स्टैंडर्ड के अनुसार, इसके लिए मरीज 10 दिन तक अस्पताल में भर्ती थी और उसे तीन हफ्ता के लिए एंटीबायोटिक दवाएं भी दी गई थी जिससे अब उसकी हालत ठीक है। 

डॉक्टरों की टीम ने दावा किया है कि यह अपने आप में पहली तरह की एक सर्जरी है। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीके के कारण आज असंभव चीजें भी संभव हो रही है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो