लाइव न्यूज़ :

शादी..शादी...शादी मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं लेकिन..., फैंन ने अपनी शादी के कार्ड पर 'केजीएफ चैप्टर 2' का डायलॉग किया रीक्रिएट, देखिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2022 15:52 IST

यश-स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' के 'रॉकी भाई' का वायलेंस वाले डायलॉग पर लोग खूब रील्स बना रहे हैं, लेकिन एक प्रशंसक इस डायलॉग से इतना प्रेरित हुआ कि उसने अपनी शादी के कार्ड पर ही इसे छपवा दिया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे कर्नाटक के बेलेगवी के रहनेवाले चंद्रशेखर अपने शादी के कार्ड को लेकर चर्चा में बने हुए हैंशख्स ने अपनी शादी के कार्ड पर केजीएफ 2 के रॉकी भाई का डायलॉग ही छपवा दिया है

कर्नाटकः यश अभिनीत केजीएफ चैप्टर 2 प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी। फिल्म को देख चुके लोग इसके एक डायलॉग को खासे पसंद कर रहे हैं। "हिंसा, हिंसा, हिंसा ... मुझे यह पसंद नहीं है। मैं इससे बचता हूं! लेकिन ... हिंसा मुझे पसंद करती है, मैं इससे बच नहीं सकता!"  

यश-स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' के 'रॉकी भाई' का यह आइकॉनिक डायलॉग पर लोग खूब रील्स बना रहे हैं, लेकिन एक प्रशंसक इस डायलॉग से इतना प्रेरित हुआ कि उसने अपनी शादी के कार्ड पर ही इसे छपवा दिया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

लोगों के लिए केजीएफ सिर्फ एक नाम नहीं एक ब्रांड बन चुका है। 'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज हुई थी और लोग गदगद हो गए थे। 'रॉकी भाई' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं बल्कि अपने फैंस के दिलों में भी खास जगह बना रहे है। इसी बीच रॉकी भाई के एक प्रशंसक ने अपनी शादी के कार्ड पर 'वॉयलेंस' वाले डायलॉग को कुछ फेरबदेल के साथ छपवाया है। 

13 मई को कर्नाटक के बेलेगवी के रहनेवाले चंद्रशेखर अपनी मंगेतर श्वेता से शादी रचानेवाले हैं। हालांकि शादी से पहले ही वह अपने यूनिक कार्ड को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। उन्होंने अपनी शादी के कार्ड पर छपवाया- "शादी, शादी, शादी, मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है, मैं इसे टालता हूं, लेकिन मेरे रिश्तेदार शादी को बहुत पसंद करते हैं, मैं टाल नहीं सकता।"

गौरतलब है कि जब भी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो प्रशंसक उसके किसी विशेष संवाद को रीक्रिएट करना चालू कर देते हैं। याद होगा कि अल्लू अर्जुन के पुष्पा में बोला गया डायलॉग-  "पुष्पा, पुष्पा राज, मैं झुकेगा नहीं साला"। इसपर लाखों मीम्स, रील्स बन चुके हैं और अभी भी बन रहे हैं। इस संवाद से प्रभावित पश्चिम बंगाल के एक छात्र ने तो अपनी बोर्ड परीक्षा में लिखा, "पुष्पा राज... अपुन लिखेगा नहीं..."। लेकिन अब केजीएफ का वॉयलेंस वाला डायलॉग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

टॅग्स :केजीएफसाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो