लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र घटाकर 50 कर दी है! जानिए क्या है सच? 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 27, 2020 15:08 IST

देश में 24 मार्च की मध्यरात्रि से लॉकडाउन लागू है। जो तीन मई तक जारी है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 27,892 हो गई है और 872 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 50 साल करने का कोई फैसला नहीं लिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने रिटायरमेंट की उम्र को लेकर एक ट्वीट किया था।

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर सरकारी खबरों को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही है। इसी बीच सरकारी नौकरियों में कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को लेकर एक फेक न्यूज चल रही है। दावा किया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र घटा दी जाएगी और क्या सरकार रिटायरमेंट की उम्र के नियम में कोई बदलाव करने की योजना बना रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई बता नहीं है और यह बस एक अपवाह मात्र है। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने भी इससे जुड़ा एक ट्वीट किया। उन्होंने  DA घटाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इसी ट्वीट में सुब्रमण्यन स्वामी ने यह भी दावा किया कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को घटाकर 50 साल करने का फैसला किया है।

जानिए क्या है सच्चाई

सरकारी मीडिया के मुताबिक सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 50 साल करने का कोई फैसला नहीं लिया है।  PIB फैक्ट चेक ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक न्यूज रिपोर्ट के आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस खबर का खंडन किया है। 

PIB ने ट्वीट में लिखा गया है, ''एक वेब न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि कोरोना वायरस संकट के समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटारमेंट की उम्र घटाकर 50 साल की जा सकती है। 

इस रिपोर्ट में किया गया दावा गलत है। केंद्र सरकार न तो ऐसी कोई योजना बना रही है और न ही ऐसी किसी योजना पर चर्चा की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनफैक्ट चेकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?