लाइव न्यूज़ :

चिता की ठंडी राख में तलाश रहे थे आभूषण, 2 महिला समेत चार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: February 26, 2021 14:37 IST

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 (चोरी), 297 (किसी व्यक्ति की भावनाओं को आहत करना या धर्म या विश्वासों का अपमान करना) और 511 (आजीवन कारावास के साथ दंडनीय अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के दौरान नौकरी से निकाले जाने के बाद से आरोपियों का परिवार वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।ऐसे में वे मृतक महिला के शव के साथ जलाए गए आभूषणों को उसकी चिता की राख से निकालना चाहते थे।

औरंगाबाद: महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, राज्य के उस्मानाबाद जिले के देवगांव खुर्द में एक महिला के शव को जलाए जाने के बाद चिता के राख से छेड़छाड़ करने के कथित आरोप में चार लोग पकड़े गए हैं।

स्थानीय लोगों ने दो महिला समेत चार लोगों को पकड़ने के बाद उनकी पिटाई की और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी - दादासाहेब हनवटे, उनकी पत्नी रुक्मिणी, रामचंद्र कास्बे और उनकी पत्नी स्वाति - सोलापुर जिले के बरलोनी गांव से हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि चारों ने महामारी के दौरान अपनी नौकरी खो दी है। 

पुलिस के अनुसार, इस समय आरोपियों का परिवार वित्तीय संकट का सामना कर रहा है, ऐसे में वे मृतक महिला के शव के साथ जलाए गए आभूषणों को उसकी चिता की राख से निकालना चाहते थे।

बता दें कि 22 फरवरी को प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु हो गई थी। चारों आरोपियों को पता चला कि महिला का अंतिम संस्कार उसके आभूषणों के साथ किया गया था। ऐसे में बुधवार को, वे ग्रामीणों की नजर से बचकर सोने के पिघले हुए टुकड़ों की तलाश कर रहे थे। इस बात की जानकारी एसपी राज तिलक रौशन ने मीडिया को दी है।

जानें किस IPC की किस धारा में पुलिस ने मामला दर्ज किया है-

ग्रामीणों ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया और चिता के राख को चुराने के आरोप में उनके साथ मारपीट की। बाद में, पुलिस को बुलाया गया और चारों को प्रशासन के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने एक ग्रामीण द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 379 (चोरी), 297 (किसी व्यक्ति की भावनाओं को आहत करना या धर्म या विश्वासों का अपमान करना) और 511 (एक अपमानजनक दंडनीय कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है।

तेलांगना में एक अन्य घटना में दुर्घटना के शिकार व्यक्ति से सोने की चोरी-

एक अन्य घटना में, दो एम्बुलेंस चालकों ने तेलंगाना में सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति के शरीर से कथित तौर पर 2 किलोग्राम सोने के गहने चुरा लिए। पुलिस के अनुसार, दो स्वर्ण व्यापारी - कोठा रामबाबू और कोठा श्रीनिवास राव दो अन्य लोगों के साथ आंध्र प्रदेश के गुंटूर से तेलनागा से सटे गोदावरीखानी जा रहे थे। इस दौरान करीब 2 किलोग्राम सोने के आभूषण लेकर जा रहे थे। इस दौरान सूचना पर पहुंचे एम्बुलेंस चालकों ने उनसे सोना चुरा लिए।

टॅग्स :महाराष्ट्रकेससोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी