लाइव न्यूज़ :

फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन तो उसे ठीक करने के लिए रात भर जागते रहे बॉबी देओल! मजेदार मीम्स वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2021 15:51 IST

फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप की सेवाएं करीब छह घंटे तक बंद रहने के बाद आखिरकार बहाल हुईं। इस दौरान विश्वभर में लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसे लेकर कुछ मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाटसेप के सोमवार को अचानक डाउन हो जाने का असर पूरी दुनिय में नजर आया। भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजे ये समस्या शुरू हुई और फिर करीब 6 से 7 घंटे बाद ही इसे ठीक किया जा सका।

सोशल मीडिया यूजर्स अचानक आए इस समस्या से थोड़े परेशान जरूर दिखे पर साथ ही ट्विटर पर मजेदार मीम्स की बाढ़ भी आ गई।  खासकर सोशल मीडिया पर बॉबी देओव को लेकर ये मजेदार मीम्स शेयर हुए। कई यूजर्स ने मजाकिया लहजे में लिखा कि बॉबी देओल इस समस्य को ठीक करने के लिए रात भर जागते रहे और उन्हीं की वहज से सबकुछ ठीक हो सका।

बता दें कि फेसबुक ने सेवाओं के अचानक ठप होने पर कहा, ‘सेवाएं ठप होने का मूल कारण एक दोषपूर्ण ‘कॉन्फ़िगरेशन’ (विन्‍यास-व्‍यवस्‍था) परिवर्तन था। सेवाएं ठप पड़ने के कारण उपयोगकर्ताओं की जानकारी में सेंधमारी के कोई सबूत नहीं है।'

वहीं, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी सेवाएं बंद होने से प्रभावित लोगों से माफी मांगी थी। मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा,  'फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और मैसेंजर की सेवाएं बहाल हो गई हैं। आज हुई असुविधा के लिए माफी चाहता हूं।'

टॅग्स :फेसबुकइंस्टाग्रामव्हाट्सऐपबॉबी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो