लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः छात्र ने सनी लियोनी को फार्म में बताया था मां, एक्‍ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2020 18:56 IST

कुंदन कुमार मुजफ्फरपुर ज‍िले के बीआरए बिहार विवि से संबद्ध मीनापुर स्थित धनराज भगत डिग्री कॉलेज में स्नातक पार्ट टू का छात्र है. परीक्षा फार्म में पिता का नाम इमरान हाशमी और मां का नाम सनी लियोनी लिख दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा नियंत्रक डॉ.मनोज कुमार का कहना है कि छात्र ने शरारत करने के लिए यह किया है.ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्‍वविद्यालय में चर्चित अभिनेत्री सनी लियोन का बेटा भी पढ़ाई कर रहा है.

एक छात्र के द्वारा भरे गए परीक्षा फॉर्म में अपने पिता का नाम इमरान हाशमी भरा है तो सनी लियोन को उसनें अपनी मां बताया है. इस छात्र ने स्नातक (ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर) के परीक्षा फॉर्म भरा है. वहीं, इस खबर वायरल होते ही विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा फॉर्म में छात्र का नाम कुंदन कुमार है. जो धनराज महतो कॉलेज में पढता है. उसने जब पिता के नाम के आगे इमरान हाशमी लिखा तो अभिनेता इमरान हाशमी ने इसपर प्रतिक्रया देते हुए लिखा था कि 'मैं कसम खाता हूं वह मेरा नहीं है.'

वहीं अब सनी लियोन ने भी इसपर प्रतिक्रया दी है. इसके बाद राजद ने अपने टवीटर हैंडल से बिहार के शिक्षा प्रणाली पर निशाना साधा है. जिसमें उसके द्वारा उस फार्म को भी सामने रखा गया था. राजद ने जब सनी लियोन को इसमें टैग किया तो अभिनेत्री ने इसपर अपनी प्रतिक्रया दी. सनी लियोन ने चुटकी लेते हुए लिखा कि 'ये बच्चा शानदार हैं, इतना बड़ा सपना देखने का एक अपना ही तरीका है इसका, हाहाहा.

वहीं इस पुरे मामले में फजीहत होते देख विश्‍वविद्यालय प्रशासन भी मामले की जांच कर रही है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर मनोज कुमार का कहना है कि यह किसी ने फोटो शॉप से छेड़छाड़ कर बनाई है. हमारे यहां तीन स्तरों पर एडमिट कार्ड की जांच की जाती है.

टॅग्स :सनी लियोनइमरान हाशमीबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO