लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क की SpaceX ने 14 साल के लड़के को दी नौकरी, इसी महीने हो जाएगा ग्रेजुएट, गजब है बच्चे की प्रतिभा

By विनीत कुमार | Updated: June 12, 2023 09:07 IST

अमेरिका के 14 साल के कैरन काजी की चर्चा पूरी दुनिया में है। इसकी वजह भी बेहद खास है। उन्हें एलन मस्क की कंपनी 'स्पेसएक्स' ने नौकरी दी है। केवल 14 साल की उम्र में काजी इसी महीने ग्रेजुएट भी हो जाएंगे।

Open in App

वाशिंगटन: जिस उम्र में बच्चे हाई स्कूल की परीक्षा पास करते हैं, उस उम्र में कैरन काजी (Kairan Quazi) को दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क की कंपनी 'स्पेसएक्स' ने अपने यहां नौकरी दी है। कैरन काजी की प्रतिभा देख हर कोई हैरान है और पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। कैरन काजी की उम्र महज 14 साल है और उसने टेस्ला में नौकरी के लिए जरूरी 'तकनीकी चुनौती' और 'फन' इंटरव्यू प्रक्रिया को आसानी से पास कर लिया। ऐसे में काजी अब सबसे कम उम्र का शख्स बन गया है जिसे SpaceX ने नौकरी दी है।

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में स्नातक!

एलए टाइम्स (लॉस एंजेलिस टाइम्स) अखबार के मुताबिक, कैरन काजी ने केवल 11 साल की उम्र में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की थी और इसी महीने सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से इस विषय में स्नातक कर लेगा। काजी SpaceX में अपना नया काम शुरू करने के लिए उत्साहित हैं, और उनसे उम्मीद है कि वह अपने कौशल का उपयोग करके कंपनी को मंगल ग्रह पर मानव भेजने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद कर सकेगा।

काजी ने लिंक्डइन पर लिखा, 'मैं स्टारलिंक इंजीनियरिंग टीम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में इस धरती पर सबसे अच्छी कंपनी में शामिल हो रहा हूं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजी स्पेसएक्स में काम शुरू करने के लिए अपनी मां के साथ कैलिफोर्निया के प्लेजेंटन से वाशिंगटन जाने की तैयारी में जुटा है।

दूसरे बच्चों से बेहद अलग और प्रतिभाशाली है कैरन काजी

एलए टाइम्स के अनुसार बेहद कम उम्र में समाचार और करेंट अफेयर्स में काजी की प्रारंभिक रुचि देख परिवार उसकी प्रतिभा समझने लगा था। काजी जब केवल दो साल का था तभी से वह पूरे वाक्य बोल सकता था। किंडरगार्टन आने तक वह अपने दोस्तों और शिक्षकों को उन न्यूज स्टोरी के बारे में बताने लगा था जो वह रेडियो पर सुनता था।

जब काजी तीसरी कक्षा में था और उसकी उम्र केवल नौ साल थी, उसे लगा कि उसके लिए इस कक्षा की पढ़ाई ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं थी। इसके बाद उसके माता-पिता ने उनकी शैक्षणिक क्षमता को पहचानते हुए उसे एक सामुदायिक कॉलेज में दाखिला दिलाया। एलए टाइम्स के अनुसार काजी ने कहा, 'मुझे तब लगा कि मैं उस स्तर पर सीख रहा हूं, जो मुझे सीखना चाहिए था।'

इस साल की शुरुआत में 14 साल के काजी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि वह नौकरी के लिए इंटरव्यू की तैयारी कर रहा था। करीब एक सप्ताह बाद उसने स्पेसएक्स से अपने नौकरी की स्वीकृति पत्र का एक स्क्रीनशॉट साझा किया।

टॅग्स :एलन मस्कSpaceX
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो