लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में विदेशी यूट्यूबर के साथ 'चोर बाजार' में बदसलूकी और धक्का-मुक्की, भागना पड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By विनीत कुमार | Updated: June 12, 2023 12:43 IST

बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के एक यूट्यूबर के साथ धक्की-मुक्की और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई इंटरनेट यूजर्स ने इस घटना पर रोष जताया है।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के एक यूट्यूबर के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना बेंगलुरु के चिकपेट मार्केट क्षेत्र की है। यह सबकुछ उस समय हुआ जब यूट्यूबर अपना वीडियो ब्लॉग शूट कर रहा था। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद एक्टिविस्ट बृंदा अडिगे ने इस घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने ट्वीट किया, 'यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। ऐसी घटना में जो भी शामिल था, पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।' कई और ट्विटर यूजर्स ने वीडियो शेयर कर इसकी निंदा की है।

दूसरी ओर मेड्रोमोटा नाम के डच नागरिक ने YouTube पर वीडियो साझा करते हुए अपना अनुभव बताया और लिखा, 'भारत में यात्रा करने वाले विदेशी बैंगलोर में चोरों के बाजार को घूमने जाते हैं, जिसे संडे मार्केट या चोर बाजार के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन यहां मेरे लिए यात्रा गलत तरीके से शुरू हुई क्योंकि गुस्से में एक आदमी ने मेरे हाथ को पकड़कर और घुमाकर मुझ पर हमला किया, मैं भागने की कोशिश कर रहा था।'

कथित तौर पर यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी, हालांकि, ब्लॉगर द्वारा YouTube पर वीडियो पोस्ट करने के बाद यह मामला सामने आया है। फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

टॅग्स :बेंगलुरुयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो