लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच हरियाणा के पानीपत में कुत्ते का आंतक, पकड़ने वाले को मिलेगा 12000 रुपये इनाम

By प्रिया कुमारी | Updated: June 9, 2020 12:32 IST

पानीपत के एक सोसाइटी में कुत्ते ने परेशान कर दिया है, कुत्ते का ऐसा आंतक फैला है कि लोग डर से घर के बाहर नहीं निकल रहे हैं। परेशान होकर लोगों ने कुत्ते को पकड़ने वाले को 12000 रु इनाम देने कि घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के बीच पानीपत में एक कुत्ते ने लोगों के नाक में दम करके रख दिया है।इस कुत्ते को पकड़ने वाले को 12000 रु इनाम दिया जाएगा।

कोरोना संकट के बीच जानवरों के आतंक से भी लोग परेशान हैं। कोरोना के कारण घर से निकलने की मनाही है लेकिन अब कुत्ते के डर से भी घर से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। पानीपत के यमुना एंक्लेव में लोगों को एक कुत्ते से काफी परेशानी हो रही है। अब ये परेशानी इतनी बढ़ गई है कि कुत्ते को पकड़ने वाले के लिए इनाम तक घोषित कर दी गई है। अक्सर किसी चोर और या हत्यारे को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा सुनी थी लेकिन पानीपत में कुत्ते को पकड़ने पर इनाम दिया जाएगा।

दरअसल, पानीपत के एंक्लेव में दो महीने में इस कुत्ते ने दर्जनों लोगों को काटा है। ऐसे में यहां लोग दहशत में आ गए हैं। खासकर सुबह, शाम टहलने वाले लोगों को ज्यादा डर है। वहां के गार्ड, स्वीपर इन कुत्तों को पकड़ने में नाकाम रहे। जिसके बाद सोसाइटी ने कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम भी बुलाई, नतीजा ये हुआ की टीम भी कुत्ते को पकड़ने में असफल निकली। नगर निगम की गाड़ी कई बार आकर चली गई लेकिन कुत्ता हाथ नहीं आया। 

कोई रास्ता न बचने के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने मिलकर ये घोषणा कर दी की जो भी इस कुत्ते को पकड़ लेगा उन्हें 12000 रुपये दिए जाएंगे। पिछले 2 महीने से ये कुत्ता हर किसी को परेशान कर के रखा है। लोग इतने घबराए हुए हैं कि घर से बाहर निकलने के लिए भी दस बार सोचते हैं। पूरी सोसोइटी इस कुत्ते से परेशान है। वहां रह रहे लोगों का कहना है कि पहले लॉकडाउन के कारण घर में बंद थे अब थोड़ा बाहर निकल पा रहे हैं तो कुत्ते के डर ने घर में बंद कर दिया है।

टॅग्स :पानीपतकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

क्राइम अलर्टपानीपतः खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में 35 वर्षीय महिला से 3 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सोनीपत ले जाकर पटरियों पर फेंका, ट्रेन गुजरने से पैर कटा

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो