लाइव न्यूज़ :

बिहार: बीजेपी नेता ने शराब के नशे में बेसुध होकर उतार दिए कपड़े, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2020 20:20 IST

बीजेपी के औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष संजय मेहता की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह शराब के नशें में दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में भाजपा के औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष वायरल हुई तस्वीर ने भाजपा को जलील कर दिया है।संजय मेहता की शराब पार्टी करते तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह नशे में पायजामा खोल नग्न हो गए।

पटना।बिहार में भाजपा के औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष वायरल हुई तस्वीर ने भाजपा को जलील कर दिया है। शराबबंदी वाले राज्य बिहार में सत्ताधारी दल भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मेहता का शराब पार्टी करते तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें शराब के नशे में ऐसे चूर हुए कि वह पायजामा खोल नग्न हो गए।

कहा जा रहा है कि शराब पीने में वह इतने माहिर हैं कि जब जहां मिल जाता पैग मार लेते हैं, लेकिन शराब का नशा जब चढता है तो फिर कपड़ा उतार कर फेंक देते हैं और नंगा हो जाते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के भाजपा अध्यक्ष संजय मेहता की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। एक तस्वीर में नेता जी शराब का सेवन करते दिख रहे हैं। उस तरस्वीर में दो अन्य लोग हैं और शराब की एक बोतल और तीन ग्लास दिख रहा है।

वहीं एक दूसरी तस्वीर में भाजपा के जिलाध्यक्ष शराब के नशे में बेसुध होकर नंग-धडंग बिस्तर पर सोये हुए हैं। वहीं तीसरी तस्वीर भी है जिसमें सड़क किनारे बैठ कर शराब या फिर ताडी पी रहे हैं।

ऐसे में अब लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या भाजपा का यही चाल और चरित्र है? क्या ऐसे हीं लोग जिलाध्यक्ष बनाए जाते हैं? हालांकि इस खबर के बाद प्रदेश भाजपा में खलबली मच गई है।

लोग अंदर हीं अंदर सवाल पूछने लगे हैं कि आखिर वैसे नेता को जिलाध्यक्ष की कुर्सी किसने दिलवाई? पार्टी के नेता अंदरखाने में चर्चा चल रही है कि पार्टी के लिए कोई काम नहीं करने वाले को अचानक जिलाध्यक्ष की कुर्सी दे दी गई? 

वहीं इस खबर के सामने आने के बाद बिहार भाजपा अब उनके खिलाफ कार्रवाई के मूड में आ गई है। पार्टी के विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि औरंगाबाद के शराबी जिलाध्यक्ष संजय मेहता की पूरी कुंडली नेतृत्व के पास पहुंच गई है। शराब पीने और फिर नंग-धडंग तस्वीर मीडिया में आने के बाद बिहार भाजपा नेतृत्व काफी गुस्से में है। सूत्रों की अगर मानें तो इस मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो