लाइव न्यूज़ :

अब ड्रोन से पहुंचेगा राशन-पानी, स्विगी बेंगलुरु में शुरू करने जा रही है पायलट प्रोजेक्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2022 22:23 IST

रेडिमेड फूड को आम लोगों के घरों तक पहुंचाने वाले कंपनी स्विगी बेंगलुरु में प्रयोग के तौर पर गरुड़ एयरोस्पेस ड्रोन के जरिये फूड और ग्रॉसरी सप्लाई करने की तैयारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देस्विगी बेंगलुरू में एक ड्रोन प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है, जिसमें वो लोगों के घरों तक फूड और ग्रॉसरी सप्लाई करेगीइसके लिए स्विगी गरुड़ एयरोस्पेस ड्रोन सर्विस की सेवा लेने जा रही हैबतौर ट्रायल शुरू हो रहे इस ड्रोन प्रोजेक्ट से मई के पहले सप्ताह में डिलेवरी शुरू कर दी जाएगी

बेंगलुरु: लोगों के घरों तक रेडिमेड फूड पहुंचाने वाले ऑनलाइन कंपनी स्विगी बेंगलुरु में प्रयोग के तौर पर गरुड़ एयरोस्पेस ड्रोन के जरिये लोगों फूड और ग्रॉसरी सप्लाई करने की तैयारी कर रही है।

इस मामले में जानकारी देते हुए गरुड़ एयरोस्पेस के सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "यह स्विगी द्वारा शुरू किया गया एक पायलट प्रोजेक्ट है। हम बेंगलुरु में मई के पहले सप्ताह में इसे शुरू करने जा रहे हैं।"

इस नये प्रयोग के बारे में बात करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि हमारे ड्रोन ग्रॉसरी के पैक को दुकानदार द्वारा संचालित स्टोर्स से उठाकर एक मीड प्वाइंट तक ले जाएगा और वहां से स्विगी डिलीवरी ब्वॉय वह पैकेट लेकर ग्राहकों तक पहुंचाएंगे।

अंग्रेजी समाचार वेबसाइट 'द न्यूज मिनट' के अनुसार स्विगी ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि गरुड़ ड्रोन परीक्षण का पायलट प्रोजेक्ट दो चरणों में किया जाएगा।

इसमें गरुड़ एयरोस्पेस बेंगलुरु में इसका संचालन करेगा और स्काईयर मोबिलिटी पूरे दिल्ली-एनसीआर में इस प्रोजेक्ट का हिस्सेदारी निभायेगा।

स्विगी के मुताबिक ड्रोन के उपयोग से स्टोर पर स्टॉक को भरा जाएगा और उसके बाद उसे स्विगी ब्वॉय के जरिये ग्राहकों तक सफलतापूर्वक पहुंचाया जाएगा।

मालूम हो कि बीते साल दिसंबर में स्विगी ने 300 से अधिक ड्रोन के जरिये भोजन और दवा पहुंचाने का काम सफलतापूर्वक किया था।

हालांकि, इस पूरे मामले में एक बात साफ नहीं हुई है कि इस ड्रोन ट्रायल की पब्लिक रिस्पांसिबिलिटी के लिए कौन जिम्मेदार होगा और क्या स्विगी जिस ड्रोन कंपनी की सेवाएं लेने जा रही है, उसकी पब्लिक इंस्योरेंस पॉलिसी क्या होगी। 

टॅग्स :स्वीगीबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो