लाइव न्यूज़ :

नये ट्रैफिक रूल्स से बचने का लोगों ने निकाला देसी जुगाड़, आईपीएस पंकज नैन ने भी वीडियो शेयर कर कहा- वाह क्या तरीका है

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 4, 2019 16:49 IST

New Traffic Rules: गुरुग्राम में यातायात पुलिस ने मंगलवार (3 सितम्बर) को एक दोपहिया चालक पर संशोधित मोटर व्हीकल अधिनियम-2019 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 23 हजार रुपये का चालान जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनए कानून के अनुसार नाबालिगों के कार या बाइक चलाने पर उनके माता-पिता जिम्मेदार माने जाएंगे और 25,000 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019, एक सितंबर 2019 से लागू हो गया है।

मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019, एक सितंबर 2019 से लागू हो गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर #NewTrafficRules ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर नये  ट्रैफिक रूल्स को लेकर कई तरह के वीडियो और मीम्स वायरल हो रहे हैं। इसी में से एक वीडियो को हरियाणा के आईपीएस पंकज नैन ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में ट्रैफिक रूल्स से बचने का देसी जुगाड़ है। 

वायरल वीडियो को शेयर करते हुये हरियाणा के आईपीएस पंकज नैन ने लिखा है- यह मजेदार है! क्या नायब तरीका है ट्रैफिक रूल्स से बचने का । लेकिन प्लीज आप लोग इस तरह की चीजों को फॉलो ना करें। इस वीडियो को कई वैरिफाइड अकाउंट ने भी शेयर किया है।  

आईपीएस पंकज नैन हरियाणा कैडर के 2007 बैच के आईपीएस हैं। फिलहाल वो हरियाणा के पुलिस अधीक्षक(सुरक्षा और दूरसंचार विभाग, हरियाणा) हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोग बाइक को चलाकर नहीं बल्कि बाइक के साथ टहल कर रास्ते पर जा रहे हैं। वीडियो में कैप्शन लिखा है, बिना हेलमेट के चलना अवैध है लेकिन इसतरह से चलता तो नहीं है ना?  

इस वीडियो पर लोगों ने कई फनी प्रतिक्रिया दी है। 

दिल्ली के शख्स का कटा 23 हजार रुपये का चालान

गुरुग्राम में यातायात पुलिस ने मंगलवार (3 सितम्बर) को एक दोपहिया चालक पर संशोधित मोटर व्हीकल अधिनियम-2019 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 23 हजार रुपये का चालान जारी किया। पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी निवासी दिनेश मदान पर आवश्यक दस्तावेज न रखने और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के आरोप में जुर्माना लगाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रहता है, यह चालान गुड़गांव जिला कोर्ट के पास हुआ। शख्स का कहना है कि उसकी स्कूटी की मौजूदा कीमत ही कुल 15 हजार है।

मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 के तहत चालान का प्रावधान 

नए कानून के तहत , आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देने और अयोग्य होने के बावजूद गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस मानदंडों का उल्लंघन करने वाले एग्रीगेटर्स पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 1,000 से 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। पांच अगस्त को संसद के दोनों सदनों सदनों में मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी मिली थी। नए कानून के अनुसार नाबालिगों के कार या बाइक चलाने पर उनके माता-पिता जिम्मेदार माने जाएंगे और 25,000 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

टॅग्स :मोटर व्हीकल अधिनियमहरियाणाट्विटरवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो