लाइव न्यूज़ :

डॉली चायवाला को नहीं पता था कि बिल गेट्स कौन हैं, कहा चाय पिलाने के अगले दिन पता चला

By रुस्तम राणा | Updated: February 29, 2024 20:02 IST

डॉली चायवाला ने कहा, "मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था, मैंने सोचा कि वह विदेशी हैं इसलिए मुझे उसे चाय पिलानी चाहिए। अगले दिन जब मैं नागपुर वापस आया तो मुझे पता चला कि मैंने किसको चाय पिलाई।"

Open in App
ठळक मुद्देडॉली चायवाला के इंस्टाग्राम बायो में बताया गया है कि वह महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित एक "प्रसिद्ध" चाय विक्रेता हैंफोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर उनके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैंसोशल मीडिया यूजर्स उन्हें 'जैक स्पैरो ऑफ इंडिया' भी कहते हैं

नागपुर:माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें डॉली की चाय का आनंद लेते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। वीडियो को लेकर जब डॉली से पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी। दरअसल, उन्हें नहीं पता था कि बिल गेट्स कौन हैं? उन्हें अगले दिन गेट्स के बारे में जानकारी हुई। 

डॉली चायवाला ने कहा, "मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था, मैंने सोचा कि वह विदेशी हैं इसलिए मुझे उसे चाय पिलानी चाहिए। अगले दिन जब मैं नागपुर वापस आया तो मुझे पता चला कि मैंने किसको चाय पिलाई।" उन्होंने (बिल गेट्स) कहा 'वाह, डॉली की चाय।' हमने बिल्कुल भी बात नहीं की, वह मेरे पास ही खड़े थे और मैं अपने काम में व्यस्त था। मैं साउथ की फिल्में देखता हूं और उन्हीं से मैंने स्टाइल सीखी है...आज मुझे लग रहा है कि मैं 'नागपुर की डॉली चाय' बन गया हूं। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय पिलाना चाहते हैं..."

बता दें कि 28 फरवरी को साझा किया गया वीडियो, बिल गेट्स द्वारा डॉली चायवाला से "एक चाय, कृपया" अनुरोध के साथ शुरू होता है। चाय बेचने वाले की अपने ठेले पर चाय तैयार करने की अनूठी विधि एक आकर्षण है, जो इस प्रिय पेय को बनाने की कलात्मकता की झलक पेश करती है। जैसे ही वीडियो ऑनलाइन सामने आया, इसे लाखों व्यूज मिल गए। 

डॉली चायवाला के इंस्टाग्राम बायो में बताया गया है कि वह महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित एक "प्रसिद्ध" चाय विक्रेता हैं। फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर उनके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके स्टाइल और अलग अंदाज की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें 'जैक स्पैरो ऑफ इंडिया' भी कहते हैं।

टॅग्स :बिल गेट्सनागपुरमाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो