लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र में जिला अस्पताल की लापरवाही, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में की गई बच्चे की डिलीवरी, सामने आया वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2022 08:00 IST

अस्पताल की इस लापरवाही पर सोनभद्र के सीएमओ अशोक कुमार ने कहा कि 'बिजली जाने और जनरेटर चालू करने के बीच के समय में यह डिलीवरी हुई थी। ऐसा आगे न हो इसलिए हमने प्रसव केंद्र में एक इनवर्टर की व्यवस्था कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के भाई ने कहा, बिजली जाने की वजह से अंधेरे में मेरी बहन की डिलीवरी हुई।महिला के भाई ने कहा कि यहां जनरेटर वगैहर सब है लेकिन उसके बाद भी ऐसा हुआ।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि प्रसव कराए जाने के दौरान बिजली कट गई और इमरजेंसी का वक्त होने के कारण मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराना पड़ा।

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित सिविल अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में बिजली न होने की वजह से डॉक्टरों ने कथित तौर पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बच्चों की डिलीवरी की। मामले का वीडियो सामने आया तो अस्पताल प्रशासन की तरफ से सफाई आने लगी।

पीड़िता के भाई ने बताया, "बिजली जाने की वजह से अंधेरे में मेरी बहन की डिलीवरी हुई। यहां जनरेटर वगैहर सब है लेकिन उसके बाद भी ऐसा हुआ।"

अस्पताल की इस लापरवाही पर सोनभद्र के सीएमओ अशोक कुमार ने कहा कि 'बिजली जाने और जनरेटर चालू करने के बीच के समय में यह डिलीवरी हुई थी। ऐसा आगे न हो इसलिए हमने प्रसव केंद्र में एक इनवर्टर की व्यवस्था कर दी है।'' अशोक कुमार ने कहा कि यहां सोलर पैनल भी है जो काफी सयम से खराब है जिसकी सूचना अभी मिली है। इसको जल्द ठीक कराया जाएगा।

 महिला ने भी बताया कि प्रसव के दौरान बिजली नहीं थी और मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराया गया। महिला ने आगे बताया कि वार्ड में शिफ्ट होने के बाद भी मोबाइल जलाकर प्रकाश किया गया। उधर, प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रसव कराए जाने के दौरान बिजली कट गई और इमरजेंसी का वक्त होने के कारण मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराना पड़ा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'