लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों धर्मेंद्र को पत्नी हेमा मालिनी से सार्वजनिक तौर पर मांगनी पड़ी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2019 12:03 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत सांसद हेमा मालिनी के द्वारा संसद में झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे13 जुलाई को सफाई अभियान के बाद हेमा मालिनी ने बताया था, ''यह अत्यंत सराहनीय कदम है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में संसद परिसर में शनिवार ( 13 जुलाई) को दो दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गयी थी। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'स्वच्छ भारत अभियान' के दौरान 13 जुलाई को सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने संसद में कई सांसदों के साथ झाड़ू लगाई थी। हेमा मालिनी के झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लोगों ने हेमा मालिनी के लिए कई मीम भी बनाये थे। अब इसी घटना को लेकर पति धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी है। 

असल में हेमा मालिनी के झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद एक ट्विटर यूजर ने धर्मेंद्र से पूछा था, 'सर, मैडम ने सच में कभी जिंदगी में झाड़ू उठाई है क्‍या?' 

इसका जवाब देते हुये धर्मेंद्र ने पत्नी हेमा के लिये लिखा था- 'हां फिल्‍मों में, मुझे भी अनाड़ी लग रही थी। मैंने मगर बचपन में अपनी मां का हमेशा हाथ बंटाया है। मैं झाड़ू में माहिर था। मुझे सफाई बहुत पसंद है।' 

इसके बाद यूजर ने रिप्‍लाई किया, 'सच में सर!!! यह अभी तक का सबसे ईमानदारी भरा जवाब है!!! आपका सम्‍मान करता हूं' 

अब इस ट्वीट पर धर्मेंद्र ने ट्विटर पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। धर्मेंद्र ने अपनी एक पुरानी तस्‍वीर जिसमें वह हाथ जोड़े दिख रहे हैं, को शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ भी कह बैठता हूं... कुछ भी की भावना को कुछ भी समझ बैठते हैं यार लोग। कुछ भी किया... बात झाड़ू की भी तौबा तौबा, कभी ना करूंगा। हम का माफी दई दो मालिक।'

यहां देखें,  हेमा मालिनी का संसद में झाड़ू लगाते वीडियो

13 जुलाई को सफाई अभियान के बाद हेमा मालिनी ने बताया था, ''यह अत्यंत सराहनीय कदम है कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संसद परिसर में 'स्वच्छ भारत अभियान' को पूरा करने के लिए सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने पहल की। मैं अगले हफ्ते मथुरा वापस जाऊंगी और वहां भी इस अभियान को बढ़ाऊंगी।'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'स्वच्छ भारत अभियान' को  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में संसद परिसर में शनिवार ( 13 जुलाई) को दो दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गयी थी। 

टॅग्स :धर्मेंद्रहेमा मालिनीसंसदस्वच्छ भारत अभियानवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो