लाइव न्यूज़ :

इस्तीफा देते ही ट्विटर के टॉप ट्रेंड में आए देवेंद्र फड़नवीस, लोगों ने कहा- 'शिवसेना के अंत की ये शुरुआत है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2019 17:40 IST

महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय सदन में बहुमत का आंकड़ा 145 है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीट, शिवसेना ने 56, राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीट जीती है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक पखवाड़े बाद भी सरकार गठन पर कोई सहमति नहीं बनी है।शिवसेना बीजेपी से सरकार में बराबरी की मांग कर रही थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। फड़नवीस दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन पहुंच कर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपा। महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक पखवाड़े बाद भी सरकार गठन पर कोई सहमति नहीं बनी है। बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री के पद को लेकर रस्साकशी के कारण उनके पास संयुक्त रूप से 161 विधायकों के साथ बहुमत से अधिक का आंकड़ा होने के बावजूद सरकार गठन पर गतिरोध बना हुआ है। देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफा देते ही वह ट्विटर पर नंबर एक ट्रेंड करने लगे। इस ट्रेंड के साथ यूजर शिवसेना की आलोचना कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा है कि देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे के साथ ही 'शिवसेना के अंत की शुरुआत हो गई है। 

वहीं एक यूजर ने लिखा है, शिवसेना ने अपने लिए भी कब्र खोद ली है। देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र एक सर्वश्रेष्ठ सीएम थे। उम्मीद है बीजेपी अकेले दम पर सत्ता में वापस आ जाएगी और शिवसेना  अपनी खोद दी गई कब्र में गिरेगी। 

वहीं एक महिला यूजर ने लिखा है, हो सकता है शिवसेवा नहीं चाहती हो कि  देवेंद्र फड़नवीस सीएम बने रहें, क्योंकि उन्हें मलाई खाने में मुश्किल हो रही होगी। 

वहीं एक यूजर ने लिखा, हम देवेंद्र फड़नवीस को याद करेंगे। 

इसको लेकर मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी