लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के हयात होटल में बसपा के पूर्व सांसद के बेटे ने तमंचे पर किया हंगामा, वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 16, 2018 13:32 IST

दिल्ली के आरके पुरम पुलिस स्टेशन में आरोपी युवक के खिलाफआर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, होटल के बाहर इस तरह से बंदूक लहराने की घटना रविवार 14 अक्टूबर की है।

Open in App

दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के बाहर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियों के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात आदमी के खिलाफ केस दर्ज की थी। लेकिन अब इस पूरे मामले का खुलासा हो गया है। 

जिस होटल के बाहर का ये वीडियो है, वो फाइव स्टार होटल हयात है। घटना रविवार की है। बंदूक लहराने वाला शख्स बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व सांसद  राकेश पांडेय का बेटा आशीष पांडेय है। दिल्ली पुलिस ने इस मामलें की जांच के लिए चार पुलिस की एक टीम बनवाई है, जो लखनऊ आशीष पांडेय की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो चुकी है। 

पुलिस के मुताबिक आशीष पांडेय घटना के बाद से लखनऊ फरार हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदूक लेकर आशीष पांडेय किसी कपल को धमकाने लगा था और गालियां भी दे रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। 

वीडियो में दिख रहा है कि आशीष पांडेय, जिसने ब्लैक और पिकं कलर के कपड़े पहने हैं अपनी एसयूवी से बंदूक निकालते हैं और फिर होटल गेट पर मौजूद एक कपल की ओर बढ़ता दिख रहा है। उसके बाद वह उन्हें धमकाने लगता है। वायरल वीडियो करीब दो मिनट की है। 

दिल्ली के आरके पुरम पुलिस स्टेशन में आशीष के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। होटल के असिस्टेंट सिक्यॉरिटी मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है। 

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वार्डा हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंन बताया कि मामला बीते शनिवार की है। 

टॅग्स :दिल्लीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी