लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: कपिल मिश्रा की फोटो शेयर कर अलका लांबा ने लिखा, बस्ती भी जलानी है, मातम भी मनाना है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2020 09:09 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका लांबा (कांग्रेस) और कपिल मिश्रा (बीजेपी) दोनों को हार का सामना करना पड़ा.

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के लिए CAA विरोधी प्रदर्शनों को जिम्मेदार ठहराया है.विपक्षी पार्टियों ने दिल्ली हिंसा के लिए कपिल मिश्रा के भाषणों को जिम्मेदार बताया है.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में 42 लोगों की मौत हुई है जबकि 200 लोग घायल हुए हैं। हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। 29 फरवरी को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा शांति मार्च में शामिल हुए। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने जंतर-मंतर में कपिल मिश्रा के शांति-मार्च में शामिल होने पर तंज कसा है। अलका लांबा ने ट्वीट किया, इस दौर ए सियासत का इतना सा फ़साना है, बस्ती भी जलानी है, मातम भी मनाना है।

 

इस दौर ए सियासत काइतना सा फ़साना है,बस्ती भी जलानी है,मातम भी मनाना है ।#Delhihttps://t.co/5S89zv9bZN— Alka Lamba - अलका लाम्बा🇮🇳 (@LambaAlka) March 1, 2020

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आरंभ से ही कपिल मिश्रा लगातार सुर्खियों में चल रहे हैं। कपिल मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान भी विवादित भाषणों के चलते चर्चा में रहे थे। चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा पर 48 घंटे का प्रतिबंध भी लगाया था। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से हार का सामना करना पड़ा। ‘गोली मारो...’ का नारा और ‘हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान’ संबंधी बयान देने वाले मिश्रा को आम आदमी पार्टी के निवर्तमान विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने पराजित किया। दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी को मिली बंपर जीत के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भड़काऊ भाषण देने वालों को खारिज कर दिया है। 

हार के बावजूद कपिल मिश्रा लगातार ट्विटर पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और शाहीन बाग के मुद्दे पर ट्वीट करते रहे। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर खुद उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वह दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम देते नजर आए। दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर विपक्षी दलों ने लगातार कपिल मिश्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिए।

इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में हिंसा से जुड़ी एक सुनवाई के दौरान जस्टिस एस मुरलीधर की बेंच ने कोर्ट रूम में कपिल मिश्रा के वीडियो भी चलाए और दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा भी। इस मामले में कपिल मिश्रा पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कपिल मिश्रा ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन को उत्तर पूर्वी दिल्ली की हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)दिल्ली क्राइमकपिल मिश्रअलका लांबा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो