लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी और लालू यादव में गुप्त मंत्रणा, राजद प्रमुख ने ‘राजनीतिक मसाला’ का मतलब बताया, कांग्रेस नेता ने वीडियो यूट्यूब पर जारी किया, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2023 20:42 IST

राहुल गांधी ने लालू प्रसाद के साथ अपनी दिलचस्प मुलाकात का एक वीडियो शनिवार को यूट्यूब पर जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देमीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर राहुल गांधी के लिए लालू प्रसाद ने मटन बनाया। राहुल गांधी पूछते हैं कि आपने पहली बार खाना बनाना कब सीखा ? छह-साल की उम्र से खाना बनाना सीखा।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने हाथ का बना मटन खिलाने के साथ ‘राजनीतिक मसाला’ का मतलब समझाते हुए कहा है कि नेता को संघर्ष करना चाहिए और अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहिए। राहुल गांधी ने लालू प्रसाद के साथ अपनी दिलचस्प मुलाकात का एक वीडियो शनिवार को यूट्यूब पर जारी किया।

राज्यसभा सदस्य और लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर राहुल गांधी के लिए लालू प्रसाद ने मटन बनाया। वीडियो में राजद प्रमुख यह कहते हैं कि उन्होंने यह मटन बिहार से मंगवाया है। राहुल गांधी पूछते हैं कि आपने पहली बार खाना बनाना कब सीखा ? इस पर लालू प्रसाद ने जवाब दिया, ‘‘छह-साल की उम्र से खाना बनाना सीखा।

मेरे भाई लोग पटना में काम करते थे, उनके साथ आया, वहीं पर हमने सीखा।’’ वीडियो में लालू प्रसाद यह भी कहते हैं कि बिहार के पकवानों के अलावा वह थाई भोजन पसंद करते हैं। वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि वह लालू प्रसाद के राजनीतिक ज्ञान का बहुत सम्मान करते हैं। इस वीडियो में लालू प्रसाद से राहुल गांधी पूछते हैं कि ‘राजनीतिक मसाला’ क्या होता है।

इस पर लालू प्रसाद ने जवाब दिया, ‘‘राजनीतिक मसाला होता है कि संघर्ष करिये। कहीं अन्याय देख रहे हैं, तो उसके खिलाफ लड़ाई लड़िए।’’ राजद प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक भूख मिटती नहीं है, इसलिए भाजपा के लोग नफरत फैलाते हैं। राहुल गांधी उनसे यह भी पूछते हैं कि उनके लिए क्या सुझाव है?

इसके जवाब में लालू ने राहुल गांधी से कहा, ‘‘ मेरी राय है कि आपके पिता, दादा-दादी ने देश को नई राह दिखाई थी, उसे भूलना नहीं है।’’ वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि देश से नफरत को मिटाना है। वीडियो के मुताबिक, कांग्रेस नेता अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के लिए भी लालू के हाथ का बना मटन लेकर गए।

टॅग्स :राहुल गांधीलालू प्रसाद यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो