लाइव न्यूज़ :

भाजपा से भ्रष्टाचार के आरोप में निष्कासित पार्षद AAP में शामिल, संबित पात्रा ने कसा तंज

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2021 15:35 IST

भ्रष्टाचार के आरोप में जिन पार्षदों को भाजपा से निकाला गया है, उनमें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के संजय ठाकुर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के न्यू अशोक नगर पार्षद रजनी बबलू पांडे और उत्तरी दिल्ली में मुखर्जी नगर की पार्षद पूजा मदान शामिल हैं।

Open in App

भाजपा की ओर से निष्कासित किए जाने के कुछ ही घंटे बाद उत्तरी दिल्ली में मुखर्जी नगर की पार्षद पूजा मदान रविवार को आम आदमी पार्टी से जुड़ गईं। इसे लेकर अब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसा है।

संबित पात्रा ने कहा है कि जब भाजपा भ्रष्टाचार के मामले में तीन पार्षदों को निष्कासित करती है तो 'आप' कहती है कि वे अप्रैल से ये आवाज उठा रहे थे और भाजपा ने इन्हें हटाकर केवल दिखावा किया है, वहीं निष्कासित पार्षद आप पार्टी में शामिल हो जाते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए रविवार को तीन पार्षदों को छह साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया और कहा कि यदि अन्य लोग वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल नगर निगमों के चुनाव होने हैं, उससे पहले यह कार्रवाई की गई है, जिसे गुप्ता ने भाजपा की ''कतई बर्दाश्त नहीं करने'' की नीति का हिस्सा करार दिया है। 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के अनुसार भ्रष्टाचार के आरोप में जिन पार्षदों को पार्टी से निकाला गया है, उनमें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में सैदुलाजाब से पार्षद संजय ठाकुर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के न्यू अशोक नगर पार्षद रजनी बबलू पांडे और उत्तरी दिल्ली में मुखर्जी नगर की पार्षद पूजा मदान शामिल हैं। 

इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में तीन पार्षदों का निष्कासन 'खोखली और दिखावटी' कार्रवाई है। आप ने दावा किया कि भाजपा अगले साल निकाय चुनाव हारने के डर से जल्दबाजी में अपने भ्रष्ट कार्यों को छुपा रही है। 

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टीAam Aadmi Partyदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल