लाइव न्यूज़ :

दिल्ली अस्पतालः पेट है या मैदान?, 23 वर्षीय शख्स की छोटी आंत से 3 सेमी लंबा जीवित कॉकरोच निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2024 13:34 IST

Delhi hospital: उदर रोग विशेषज्ञ शुभम वत्स्य ने बताया कि मरीज को पिछले कुछ दिनों से पेट में तेज दर्द और खाना पचाने में दिक्कत की शिकायत थी।

Open in App
ठळक मुद्देवत्स्य ने ही चिकित्सीय दल का नेतृत्व किया था।पेट के ऊपरी हिस्से की एंडोस्कोपी की गई।मरीज की छोटी आंत में जीवित कॉकरोच फंसा हुआ है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की छोटी आंत से तीन सेंटीमीटर लंबा जीवित कॉकरोच सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रक्रिया में 10 मिनट का समय लगा और इस प्रक्रिया में उन्नत एंडोस्कोपिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। उदर रोग विशेषज्ञ शुभम वत्स्य ने बताया कि मरीज को पिछले कुछ दिनों से पेट में तेज दर्द और खाना पचाने में दिक्कत की शिकायत थी। वत्स्य ने ही चिकित्सीय दल का नेतृत्व किया था।

वत्स्य ने बताया कि पेट के ऊपरी हिस्से की एंडोस्कोपी की गई, जिसमें पता चला कि मरीज की छोटी आंत में जीवित कॉकरोच फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि दोहरे चैनल वाले एक विशेष एंडोस्कोप का उपयोग कर कीट को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि एक चैनल से हवा और पानी को अंदर डाला गया और दूसरे चैनल से कॉकरोच को बाहर निकाल लिया गया।

वत्स्य ने आगाह किया कि अगर समय पर इलाज न किया जाए तो ऐसे मामले जानलेवा हो सकते हैं। चिकित्सक ने कहा कि उन्होंने एंडोस्कोपी करके तुरंत कीट को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि संभवत: मरीज ने खाना खाते समय कॉकरोच निगल लिया होगा या सोते समय उसके मुंह में चला गया होगा। देरी से पता चलने पर संक्रामक विकारों सहित गंभीर जटिलताएं हो सकती थीं।

टॅग्स :दिल्लीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो