लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: काले रंग की एसयूवी में खतरनाक करतब, 12,000 रुपये का जुर्माना, गाजियाबाद निवासी पर दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2024 14:35 IST

Delhi Crime News: तीन अप्रैल को एक व्यस्त सड़क पर काले शीशे वाली काली महिंद्रा स्कॉर्पियो के साथ खतरनाक करतब वाला वीडियो सोशल मीडिया 'एक्स' पर आया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो का संज्ञान लेते हुए एक पुलिस टीम ने वाहन की तलाश शुरू की, जिसे बाद में शास्त्री पार्क इलाके में पाया गया।कार यातायात के लिए अधिकृत मार्ग के विपरीत चल रही थी और उसकी नंबर प्लेट भी ऐसे डिजाइन वाली थी।पंजीकरण नंबर नहीं दिख रहा था। टिर्की ने कहा कि आरोपी पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Delhi Crime News:गाजियाबाद के एक निवासी को काले रंग की एसयूवी में खतरनाक करतब करने के आरोप में पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हिरासत में लिया गया और उस पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। युवक की पहचान अंशुल चौधरी (22) के रूप में हुई है। टिर्की ने कहा कि तीन अप्रैल को एक व्यस्त सड़क पर काले शीशे वाली काली महिंद्रा स्कॉर्पियो के साथ खतरनाक करतब वाला वीडियो सोशल मीडिया 'एक्स' पर आया।

उन्होंने कहा कि इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक पुलिस टीम ने वाहन की तलाश शुरू की, जिसे बाद में शास्त्री पार्क इलाके में पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि कार यातायात के लिए अधिकृत मार्ग के विपरीत चल रही थी और उसकी नंबर प्लेट भी ऐसे डिजाइन वाली थी।

 जिस पर उसका पंजीकरण नंबर नहीं दिख रहा था। टिर्की ने कहा कि आरोपी पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने एक रील शूट करने के लिए करतब किया और 'फॉलोअर्स' की संख्या बढ़ाने के लिए क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो