लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी केस: मालिकों की मौत पर रोता रहा टॉमी, जान बचाने के लिए घर से जबरन ले गए एनिमल केयर वाले

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 3, 2018 10:29 IST

टॉमी को बहुत ही मुश्किल से काबू में किया गया। रविवार पूरे दिन उसने न कुछ खाया न पीया। घर में सब लोगों की हंसी, कहकहे के बीच उछल कूद मचाने वाले टॉमी का अब मालिक और ठिकाना बदल गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई:  राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में संत नगर इलाके के एक घर में 11 लोगों के शव मिलने से पुरे दिल्ली शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस सवाल की जांच में लगी है कि ये हत्या का मामला है या आत्महत्या का। इस दौरान कल 11 में से  6 मृतकों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गया था। जिसमें मौत का कारण लटकना बताया गया था। इस बीच इस पूरे घटना की ऐसी भावूक कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे जान आपकी आंखें भी नम हो सकती है।  

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की कथित खुदकुशी के बाद घर में पालतू कुत्ता टॉमी ही सिर्फ एक अकेला बचा था। आखिरकार वह भी हमेशा के लिए इस घर से विदा हो गया। रविवार दोपहर घर से 11 लाशें उठने के कुछ घंटे बाद ही टॉमी के सर से भी इस घर का साया उठ गया है। इस उदास टॉमी को एक एनिमल केयर संस्था के हवाले कर दिया गया। 

'मुंह और ऑंखों पर पट्टियां बांध लो', पढ़ें सामूहिक 'सुइसाइड' डायरी में छिपे मौत के राज

पड़ोसियों और घर के बाहर पहरा दे रहे पुलिसकर्मियों के मुताबिक टॉमी इस घर से बिल्कुल भी नहीं जाना चाहता था। एनिमल केयर संस्था वालों को उसे घसीट कर ले जाना पड़ा। टॉमी जिस वक्त घर से बाहर जा रहा था, उसकी आंखों से आंसू आ रहे थे।  घर के बाहर ताकते अनगिनत चेहरों में उदास टॉमी अपने मालिकों को बेताबी से ढूंढ रहा था।  उसकी आंखों से जिस कदर आंसू बह रहा था, वह आस-पास के कई लोगों ने देखा। 

बुराड़ी केस: 11 लोगों की मौत के मामले में पड़ोस के बच्चे का बयान आया सामने, कही ये बात 

खबरों के मुताबिक टॉमी को बहुत ही मुश्किल से काबू में किया गया। रविवार पूरे दिन उसने न कुछ खाया न पीया। घर में सब लोगों की हंसी, कहकहे के बीच उछल कूद मचाने वाले टॉमी का अब मालिक बदल गए और चेहरे बदल गए। टॉमी को नोएडा एनिमल की संस्था के बीच रहना होगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी