लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: शराब लेने के लिए लगी लंबी कतार पर फूल बरसाते हुए शख्स का वीडियो वायरल, कहा- 'आप ही तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था हैं..

By अनुराग आनंद | Updated: May 5, 2020 16:22 IST

दिल्ली सरकार ने शराब के शौकीनों को तगड़ा झटका दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 फीसदी “स्पेशल कोरोना फीस” लगा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब दिल्ली में शराब, मौजूदा रेट से 70 फीसदी अधिक कीमत पर मिलेगी।दिल्ली में जो शराब की बोतल 1000 रुपये में मिलती थी, वो आज से 1700 रुपये की मिलेगी।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 17 मई तक के लिए लॉकडाउन 3.0 की घोषणा की गई है। वहीं,  लॉकडाउन 3.0 के दौरान शुरू हुई शराब की बिक्री ने एक दिन में सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ उत्तर प्रदेश में लगभग 300 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। इसी तरह देश की राजधानी दिल्ली में भी सैकड़ों करोड़ रुपये के शराब बिक गए। वहीं, मंगलवार को दिल्ली के एक शराब की दुकान के बाहर का एक वीडियो सामने आया है जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। 

दरअसल, दिल्ली के चंदर नगर इलाके में शराब की दुकानों के बाहर कतार में खड़े लोगों पर एक शख्स ने फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की। वीडियो में आदमी को कहते हुए सुना जा सकता है कि आप हमारे देश की अर्थव्यवस्था हैं, सरकार के पास कोई पैसा नहीं है।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने शराब के शौकीनों को तगड़ा झटका दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 फीसदी “स्पेशल कोरोना फीस” लगा दिया गया है। अब दिल्ली में शराब, मौजूदा रेट से 70 फीसदी अधिक कीमत पर मिलेगी। बढ़े हुए दाम आज से लागू हो जाएंगे।

एमआरपी पर 70 फीसदी टैक्स वसूलना यानी दिल्ली में जो शराब की बोतल 1000 रुपये में मिलती थी, वो आज से 1700 रुपये की मिलेगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले को शराब की दुकानों से भीड़ हटाने का एक तरीका भी माना जा रहा है। लॉकडाउन में छूट मिलते ही पहले दिन सोमवार को दिनभर शराब की दुकानों पर लोगों की बेकाबू भीड़ देखने को मिली। शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के सारे पाठ फेल हो गए। 

इसी बीच शराब की दुकान पर शख्स ने शराब की लाइन में खड़े लोगों पर फूल बरसाता दिखा। शख्स कह रहा था कि आप इस देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हो। एक शख्स उनसे पूछता है कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। इसपर वह कहता है कि ये लोग हमारी अर्थव्यस्था को मजबूत कर रहे हैं क्योंकि सरकार के पास पैसा नहीं है।

लॉकडाउन 3.0 के पहले ही दिन मिली छूट के दौरान लोगों ने दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। बड़ी संख्या में लोग शराब की दुकानों पर उमड़े जिसकी वजह से कई शराब की दुकानों पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। दुकानों पर बेकाबू हालात बनने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो हम पूरा एरिया सील कर देंगे। इतना ही नहीं, अगर ऐसी स्थिति फिर बनी तो दुकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

केजरीवाल की नाराजगी सामने आने के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली में शराब के दाम बढ़ाने के फैसले का भी ऐलान हो गया। माना जा रहा है कि रेट बढ़ाए जाने से दुकानों पर भीड़ घटेगी। शराब की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाने के बाद केजरीवाल सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। इसके बाद सीएम केजरीवाल खुद सामने आए और उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से हमने छूट दी थी। आज (सोमवार को) मुझे यह देखकर दुख हुआ कि लोगों ने कुछ दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। इस कारण वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। इससे आपका ही नुकसान हुआ। यदि वहां किसी को भी कोरोना था तो वो आपको भी हो सकता है। गृह मंत्रालय ने सोमवार से लॉकडाउन की अवधि दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी और सभी जोन में शराब और तंबाकू की दुकानें खोलने की अनुमति दी थी।

टॅग्स :दिल्लीशराबकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविंद केजरीवालकर बजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो