लाइव न्यूज़ :

चोरों ने 150 साल पुरानी और विख्यात ऐतिहासिक धूप घड़ी को क्षतिग्रस्त किया, धातु का ब्लेड चुराया, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2022 18:13 IST

ब्रिटिश काल में 1871 ईस्वी में इसका निर्माण कराया गया था, तब से ये संरक्षित था. दूर-दूर से लोग इस ऐतिहासिक धूप घड़ी को देखने आते थे.

Open in App
ठळक मुद्देघटना घटी यह इलाका ज्यादातर पुलिस अधिकारियों के आवासीय क्षेत्र है.धूप घड़ी की स्थापना ब्रिटिश हुकूमत के द्वारा की गई थी.मजदूर इसी घड़ी से समय देखकर आते और जाते थे.

पटनाः बिहार के रोहतास जिले में चोरों ने ऐतिहासिक चीजों पर हाथ साफ कर दिया है. घटना डेहरी के एनीकट इलाके की है, जहां चोरों ने 150 साल पुरानी और विख्यात ऐतिहासिक धूप घड़ी को क्षतिग्रस्त कर उसके धातु का ब्लेड चुरा लिया. 

बताया जाता है कि ब्रिटिश काल में 1871 ईस्वी में इसका निर्माण कराया गया था, तब से ये संरक्षित था. दूर-दूर से लोग इस ऐतिहासिक धूप घड़ी को देखने आते थे. लेकिन रखरखाव एवं सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण चोरों ने धूप घड़ी पर हाथ साफ कर दिया. जिस इलाके में घटना घटी यह इलाका ज्यादातर पुलिस अधिकारियों के आवासीय क्षेत्र है.

डीआईजी, एसपी, एएसपी सहित तमाम आला पुलिस अधिकारियों के कार्यालय एवं आवास इसी इलाके में है. फिर भी चोरों की हिम्मत देखिए की धूप घड़ी को ही क्षतिग्रस्त कर उसे चुरा लिया. ‘सन- वॉच’ का परिसर भी पहले से टूटा हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार धूप घड़ी की स्थापना ब्रिटिश हुकूमत के द्वारा की गई थी.

यहां यांत्रिक कार्यशाला में कार्य करने वाले मजदूर इसी घड़ी से समय देखकर आते और जाते थे. उस समय किसी भी तरह की घडी आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर थी. इलाके के लोग पहले ही आरोप लगाते थे कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस प्राचीन धूप घड़ी की दीवारें टूट चुकी थी और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं था.

इस इलाके से हर रोज वीवीआइपियों का आना जाना होता था, लेकिन इसके बावजूद किसी की निगाहें इस और नहीं पडती थी. लोग सरकार से इस धरोहर को सुरक्षित कर इसे पर्यटन के रूप में विकसित की लगातार मांग कर रहे थे. स्थानीय लोग इस करतूत से काफी मायूस है. इस ऐतिहासिक धरोहर की चोरी और छतिग्रस्त करने की घटना ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है. जिसके बाद पुलिस लगातार चोर की तलाश में छापेमारी कर रही है.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी