लाइव न्यूज़ :

'हरियाणा तोड़ेगा खट्टर सरकार का घमंड', दीपेंद्र हुड्डा का 5 दिन पुराना ट्वीट हुआ वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 24, 2019 13:01 IST

चुनाव आयोग के साढ़े ग्यारह बजे के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 37, कांग्रेस 31 और जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव-2019: एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां पर त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019: राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 को लेकर एक ट्वीट किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लिखा है,''मेरे इस ट्वीट को सेव करना, हरियाणा खट्टर सरकार का घमंड तोड़ने जा रहा है'' ये ट्वीट दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 19 अक्टूबर 2019 को किया था। यानी वोटिंग से भी पहले। लेकिन आज (24 अक्टूबर) को रुझान में बीजेपी को बढ़त नहीं मिलने पर ये ट्वीट वायरल हो रहा है। लोकसभा चुनाव-2019 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत और बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से चुनाव लड़े थे लेकिन दोनों चुनाव हार गए थे। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिलती नहीं दिख रही है। इस चुनाव में दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने कमाल किया है और खुद दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बनते दिख रहे हैं। दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। 

चुनाव आयोग के साढ़े ग्यारह बजे के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 37, कांग्रेस 31 और जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। हरियाणा में सोमवार को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। हरियाणा में एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां पर त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल थे। 

 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो