लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की साड़ी पर ट्वीट कर घिरे वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया, बीजेपी से जुड़ा है मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 26, 2019 14:54 IST

दीपक चौरसिया का इंदौर,मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। दीपक चौरसिया ने अपने पत्रकारिता की शुरुआत डीडी न्यूज से की थी। इसके बाद वो आज तक, स्टार न्यूज, ABP जैसे न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शेख हसीना यूएन हेडक्वार्टर न्यूयॉर्क में 23 सितंबर को महात्मा गांधी के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट को लेकर दीपक चौरसिया अक्सर ट्रोल होते रहते हैं।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। दीपक चौरसिया ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की साड़ी को लेकर ट्वीट किया, जिसपर वह खुद ट्रोल हो गए। दीपक चौरसिया ने लिखा, ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है यूएन (UN) में महात्मा गांधी जी के कार्यक्रम में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कमल के फूल के बॉर्डर वाली साड़ी पहन कर आईं हैं।'' पोस्ट किए तस्वीर में दिख रहा है कि शेख हसीना ने ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है। शेख हसीना यूएन हेडक्वार्टर न्यूयॉर्क में 23 सितंबर को महात्मा गांधी के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी।   

दीपक चौरसिया ने 25 सितंबर को ये ट्वीट किया था। ट्वीट करते ही दीपक चौरसिया ट्रोल होने लगे। लोग उनके पत्रकारिता पर सवाल उठा रहे हैं। दीपक चौरसिया के इस ट्वीट पर समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने कहा, उतनी ही चाटूकारिता करें जितना सामान्य व्यक्ति झेल पाए। घर में कोई छोटा बच्चा / बच्ची है तो उनसे फूलों की जानकारी कर लें। वह बता देंगे कि यह कमल नहीं #बांग्लादेश का राष्ट्रीय फूल ' वॉटर लिली ' है। शायद आँखों को आराम की आवश्यकता है।

एक वैरिफाइड महिला यूजर दिपाल त्रिवेदी ने ट्वीट किया, दीपिक जी या तो आपको अपने दिमान का स्कैन कराना चाहिए या फिर पांचवीं कक्षा का टैक्स बुक चाहिए। हसीना शेख की साड़ी पर जो फूल बने हैं वो वाटर लिली है। वाटर लिली बांग्लादेश का राष्ट्रीय फूल है। जो आपके जन्म और बीजेपी के पहचान के पहले से हैं। 

बता दें कि बांग्लादेश का राष्ट्रीय फूल वाटर लिली ही है, जो कमल की फूल की तरह दिखता है। 

एक यूजर ने कहा है, 'गजब के पत्रकार है ये, क्या कनेक्शन निकाला है।' 

कुछ यूजर ने कहा कि बीजेपी के प्रचार के लिए थोड़ा सा ज्ञान तो जुटा लेते। 

एक यूजर ने लिखा, दीपिक चौरसिया जी ट्रोल होने के लिए क्यों ट्वीट करते हैं। 

बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की साड़ी पर रिपोर्ट करते हुए उसे कमल के फूलों से प्रेरित साड़ी ही बताया था। उन्होंने खबर की हेडिंग में लिखा है, महात्मा गांधी के कार्यक्रम में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कमल के फूलों वाली में दिखीं।  

टॅग्स :बांग्लादेशवायरल कंटेंटट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?