लाइव न्यूज़ :

चमत्कार: हरियाणा में एम्बुलेंस के गड्ढे से टकराने के बाद 'मृत आदमी' हुआ जिंदा, अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिवार में लौटी खुशियां

By रुस्तम राणा | Updated: January 13, 2024 16:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देमृत घोषित किए गए, दर्शन सिंह बराड़ के "शव" को पटियाला से करनाल के पास उनके घर ले जाया जा रहा थाजहां शोक मनाने वाले रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे, उनके अंतिम संस्कार के लिए पूरी तैयारी कर ली गई थीलेकिन रास्त में उनके शव को जब एम्बुलेंस द्वारा लाया जा रहा था तो वाहन एक गड्ढे से टकरा गया, जिससे मृत व्यक्ति जिंदा हो गया

चंडीगढ़: सड़कों में गड्ढों के कारण बड़े-बड़े हादसे देखने को मिलते हैं। कई बार तो इन गड्ढों के कारण होने वाले हादसे में व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। लेकिन अगर यही गड्ढे किसी मृत व्यक्ति को जीवन देने का कारण बन जाएं तो आप निश्चित ही इसे चमत्कार ही कहेंगे। दरअसल, बीते गुरुवार को हरियाणा में एक ऐसा अनोखा वाक्या हुआ कि जिस पर यकीं कर पाना जरा मुश्किल है। 

हुआ यूं कि राज्य के एक 80 वर्षीय व्यक्ति के लिए सड़क में पाए जाने वाले गड्ढे सचमुच जीवनरक्षक साबित हुए। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए गए, दर्शन सिंह बराड़ के "शव" को पटियाला से करनाल के पास उनके घर ले जाया जा रहा था, जहां शोक मनाने वाले रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे, उनके अंतिम संस्कार के लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन रास्त में उनके शव को जब एम्बुलेंस द्वारा लाया जा रहा था तो वाहन एक गड्ढे से टकरा गया, जिससे वाहन जोरों से हिला और इसी बीच मृत व्यक्ति जिंदा हो गया। 

दर्शन सिंह बराड़ के परिजनों ने यही दावा किया है। बराड़ के परिवार ने कहा कि उनके पोते, जो एम्बुलेंस में उनके साथ थे, ने उन्हें अपना हाथ हिलाते हुए देखा और दिल की धड़कन महसूस होने पर, एम्बुलेंस चालक को निकटतम अस्पताल में जाने के लिए कहा। वहां डॉक्टरों ने उसे जीवित घोषित कर दिया। 80 वर्षीय हृदय रोगी का अब करनाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार ने इस घटना को चमत्कार बताया है और अब उनके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।

बराड़ के पोते में से एक, बलवान सिंह ने कहा कि 80 वर्षीय बराड़ करनाल के पास निसिंग में रहते हैं, जहां एक पूरी कॉलोनी का नाम उनके नाम पर रखा गया है। बराड़ की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और बलवान सिंह के भाई उन्हें इलाज के लिए पटियाला में उनके घर के पास एक अस्पताल में ले गए।

बलवान ने कहा कि उनके दादा चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे और गुरुवार सुबह डॉक्टरों ने कहा कि उनकी दिल की धड़कन बंद हो गई है। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर से परिवार और रिश्तेदारों में मातम छा गया था। लेकिन अब उनके दोबारा जिंदा होने से परिवार में खुशियां लौट आई हैं। 

टॅग्स :हरियाणाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?