लाइव न्यूज़ :

मालगाड़ी के नीचे पटरी पर डेटिंग! रेल मंत्रालय की चेतावनी, जोश में होश मत खो देना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 29, 2019 08:08 IST

रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में युवक और युवती मालगाड़ी के नीचे रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे की अपील- कृपया मालगाड़ी के डिब्बे या कोच के पास जाने की कोशिश नहीं करेंरेल मंत्रालय ने कहा कि पटरी पर खड़ी कोई ट्रेन बिना चेतावनी के चल सकती है.

प्रेम की पींगे बढ़ा रहे लोग कभी-कभी ऐसा कर देते हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में युवक और युवती मालगाड़ी के नीचे रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं. तस्वीर के साथ रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि जोश में होश खो देना ठीक नहीं है. यह बेहद खतरनाक है. साथ ही दंडनीय अपराध भी है. कृपया मालगाड़ी के डिब्बे या कोच के पास जाने की कोशिश नहीं करें.

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पटरी पर बैठे युवक-युवतियां प्रेमी जोड़ा ही है. रेल मंत्रालय ने कहा कि पटरी पर खड़ी कोई ट्रेन बिना चेतावनी के चल सकती है. लोग उचित जगह से ही रेलवे ट्रैक पार किया करें. मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है सिर्फ अधिकृत स्थानों से रेलवे पटरी को पार करें.

ऐसी जगह पर न जाएं, जहां जान को खतरा हो

हमारे यहां प्रेमियों के मिलने-जुलने में कई तरह की पाबंदियां हैं, इसलिए वे ऐसी जगह ढूंढते हैं, जहां उन्हें कोई परेशान न करे. उन्हें पारिवारिक-सामाजिक लांछन का डर सताता है. हालांकि वे कई बार इस तरह का स्थान चुनते हैं जहां उनकी जान आफत में आ सकती है. रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर यह समझाने की कोशिश की है कि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है.

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल