लाइव न्यूज़ :

दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर इनकम टैक्स के छापे क्या बस संयोग हैं? जानें सोशल मीडिया पर क्या कह रहे यूजर्स

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2021 12:30 IST

दैनिक भास्कर अखबार के कई दफ्तरों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदैनिक भास्कर ग्रुप के देश भर में कई दफ्तरों पर छापे, ट्विटर पर आ रहे कई रिएक्शनहाल में दैनिक भास्कर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई रिपोर्ट्स को लेकर चर्चा मेंरहा था

दैनिक भास्कर अखबार के देश भर में कई दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। अखबार के विभिन्न दफ्तरों पर छापे की जानकारी गुरुवार सुबह आई। वहीं, सूत्रों के अनुसार ये कार्रवाई बुधवार आधी रात के बाद कुछ जगहों पर शुरू हो गई थी। 

भास्कर के दफ्तरों पर छापा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल में इस अखबार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई ऐसी स्टोरी की जिसकी खूब चर्चा हुई। ऐसे में अखबार के दफ्तर पर छापे की खबर के बाद जाहिर है एक बार फिर सरकार की मंशा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं कई यूजर भास्कर की कुछ महीनों पहले की गई खबरों के स्क्रिनशॉट भी शेयर कर रहे हैं।

कांग्रेस के गौरव पंढी ने लिखा, 'दैनिक भास्कर पर आज आयकर विभाग का छापा पड़ा है, ये एक संयोग नहीं है। ये उस समय हुआ है जब भास्कर ने मोदी सरकार से सही सवाल पूछने शुरू किए।'

वहीं, अभिषेक कुमार नाम के यूजर ने अखबार की पिछली कुछ रिपोर्ट्स के स्क्रिनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, 'इसकी उम्मीद पहले से थी। एक डरी हुई सरकार के कदमों का अनुमान पहले से लग जाता है। कोरोना की लहर के दौरान सच्ची और साफ-सुथरी पत्रकारिता करने का ये इनाम मिलना ही था।' 

अवि चौधरी ने भी दैनिक भास्कर की पिछली कुछ रिपोर्ट्स के स्क्रिनशॉट शेयर किए।

वहीं, न्यूजलॉन्ड्री वेबसाइट से जुड़ी मनीषा पांडे ने भास्कर अखबार के आज के पहले पन्ने का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'सच..भोपाल में भास्कर ने पहले पन्ने पर केंद्र के ऑक्सीजन से जीरों मौतों पर खबर छापी है।'

 

वहीं अंकुर नाम के एक यूजर ने लिखा, दैनिक भास्कर के डायरेक्टर का नाम पनामा पेपर्स में था। भास्कर से ताल्लुक रखने वाले कुछ और लोगों के नाम भी थे। पत्रकार चाहते थे कि पनामा पेपर्स मामले में कार्रवाई हो। अब ये बोलने की आजादी खतरे में होने का रोना रो रहे हैं। आयकर एक्ट के नियमों का पालन नहीं करना और फ्रॉड करना क्या फ्रीडम ऑफ स्पीच है?

बता दें कि आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में मीडिया समूह दैनिक भास्कर के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर छापे मारे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की जा रही है। आयकर विभाग या उसके नीति निर्माण निकाय से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

टॅग्स :दैनिक भास्करट्विटरआयकर विभागसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?