लाइव न्यूज़ :

बरखा दत्त ने इस बात पर किया पीएम मोदी का बचाव, ट्विटर यूजर्स को नहीं भाया!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 17:04 IST

बरखा दत्त ने ट्विटर पर लिखा, 'मोदी की शादी पर ना हो बात', यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Open in App

नई दिल्ली, 22 जूनः प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी की नीतियों की अक्सर आलोचना करने वाली वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने उनकी शादी का बचाव किया है। बरखा दत्त के ट्वीट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग उनके बयान की सराहना कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने आलोचना की। गुरुवार को एक ट्वीट में बरखा दत्त ने लिखा, 'पीएम मोदी और उनकी सरकार की आलोचना करने के कई कारण हैं। और मैं समय-समय पर करती रहती हूं। लेकिन उनकी टूट चुकी शादी पर खबरें आना ठीक नहीं है। जब तक उसका असर देशहित में ना हो या किसी नीतियों पर ना हों, इससे किसी को कोई वास्ता नहीं होना चाहिए।'

बरखा दत्त के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'बरखा रानी का धन्यवाद इस मुद्दे पर संघर्षविराम के लिए । लेकिन सामने भी नरेंद्र दामोदरदास मोदी है, जिसको जो कहना है कहता रहे, वो तो लगा है दिन रात राष्ट्रनिर्माण में, बिना किसी फालतू बात पर प्रतिक्रिया दिए, बिना किसी चीज़ से प्रभावित हुए।'

एक और यूजर ने लिखा, 'आपसे सहमत हूं। यह उनकी पत्नी के साथ अन्याय है। लेकिन जब पीएम मोदी मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं तो क्या उनके दोहरे रवैये की बात नहीं करनी चाहिए। क्या ये आदमी औरतों को मजबूत बनाएगा?'

एक यूजर ने लिखा, 'निंदक नियरे राखिए, ऑंगन कुटी छवाय, बिन पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय!!!' अनु नाम की यूजर ने लिखा, 'नि:संदेह आप अपना काम पूरी निष्ठा से कर रही हैं।हमी हैं जो देश विरोधियों पर आप की निष्ठा को बर्दाश्त नहीं कर पाते।'।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज